BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar Crime : बिहार में डबल मर्डर से दहशत ! बुजुर्ग दंपती की गला रेतकर बेरहमी से हत्या बिहार के पांच थानेदार समेत 38 पुलिस अधिकारियों की सैलरी रोकने का आदेश, SP ने सभी से मांगा जवाब Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत
13-Jan-2025 05:39 PM
By Vikramjeet
VAISHALI: वैशाली में पुलिस की गाड़ी सीख रहे दारोगा ने एक युवक को कुचल दिया और एक दुकान में ठोकर मार दी। इस दौरान लोगों ने घटनास्थल पर जमकर हंगामा किया। घटना की लाइव तस्वीर वहां लगे CCTV में कैद हो गयी है। जिसमें पुलिस की गाड़ी नजर आ रही है। दारोगा पुलिस की गाड़ी पर अपना हाथ साफ कर रहे थे।
गाड़ी चलाते समय दारोगा ने सड़क से गुजर रहे युवक को कुचल दिया। युवक को तड़पता छोड़ दारोगा मौके से भाग निकला। जिसके बाद गुस्साएं लोगों ने जमकर हंगामा मचाया। जिस पुलिस की जीप ने युवक को रौंद दिया वो वैशाली जिले के हथसारगंज ओपी थाने की थी। बताया जाता है कि पुलिस की जीप चला रहे दारोगा ने पहले युवक को कुचला फिर दुकान में टक्कर मार दी।
इस दौरान युवक गाड़ी के नीचे फंसा हुआ था जिसे सड़क पर घसीटते हुए पुलिस की जीप लेकर दारोगा फरार हो गया। घटना की तस्वीर दुकान के सामने एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी। फुटेज में दिख रहा है कि कैसे रात के अंधेरे में दारोगा जी सरकारी वाहन से गाड़ी चलाना सीख रहे थे।
दुर्घटना के बाद घायल युवक को सड़क पर तड़पता छोड़ दारोगा भाग खड़े हुए। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और गाड़ी की चाबी पुलिस से छीन लिया। कई घंटों तक लोगों ने पुलिस की गाड़ी को घेर लिया। इस दौरान घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।