ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर “होली का मजाक”! केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले - नीतीश जी मुख्यमंत्री हैं Nitish Kumar: नीतीश चले दिल्ली! बिहार में कुर्सी पर 'कमल', राज्यसभा रिजल्ट के बाद नई सरकार का गठन Nitish Kumar : नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर: निर्दलीय विधायक से 10 बार बने बिहार के मुख्यमंत्री, अब राज्यसभा की तैयारी Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल

दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन में विस्तार, यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा

पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन अवधि में विस्तार किया है। भुवनेश्वर–धनबाद और संतरागाछी–अजमेर मार्ग की ट्रेनें जनवरी से फरवरी/मार्च 2026 तक चलेंगी।

30-Dec-2025 05:58 PM

By First Bihar

HAJPUR: यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे द्वारा कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। यात्रियों की मांग और ट्रेनों की उपयोगिता को ध्यान में रखते हुए दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार करने का निर्णय लिया गया है। इसकी जानकारी पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने दी।


बोकारो स्टील सिटी–मुरी–रांची–राउरकेला मार्ग से चलने वाली स्पेशल ट्रेनें

गाड़ी संख्या 02832 भुवनेश्वर–धनबाद स्पेशल

अब यह ट्रेन 01 जनवरी 2026 से 28 फरवरी 2026 तक प्रतिदिन परिचालित की जाएगी।


गाड़ी संख्या 02831 धनबाद–भुवनेश्वर स्पेशल

यह ट्रेन 02 जनवरी 2026 से 01 मार्च 2026 तक प्रतिदिन परिचालित की जाएगी।

टाटा–रांची–लोहरदगा–लातेहार–डालटनगंज–चोपन–सिंगरौली मार्ग से चलने वाली स्पेशल ट्रेनें


गाड़ी संख्या 08611 संतरागाछी–अजमेर स्पेशल

अब यह ट्रेन 05 जनवरी 2026 से 23 फरवरी 2026 तक प्रत्येक सोमवार को परिचालित की जाएगी।


गाड़ी संख्या 08612 अजमेर–संतरागाछी स्पेशल

यह ट्रेन 08 जनवरी 2026 से 26 फरवरी 2026 तक प्रत्येक गुरुवार को परिचालित की जाएगी। इस निर्णय से यात्रियों को यात्रा में अतिरिक्त सुविधा मिलेगी और भीड़ को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।