ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / bihar / vaishali-news / रेल यात्रियों को बड़ी राहत: बरौनी-नई दिल्ली और दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेनों के...

रेल यात्रियों को बड़ी राहत: बरौनी-नई दिल्ली और दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार

गर्मी की छुट्टियों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बरौनी, दरभंगा और पटना से चलने वाली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार किया गया है। जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। जानें पूरी डिटेल..

23-Mar-2026 08:24 PM

By First Bihar

HAJIPUR: ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए उनकी सुविधा के मद्देनजर बरौनी और दरभंगा से नई दिल्ली के मध्य चलायी जा रही क्लोन स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा जिनका विवरण निम्नानुसार है - 


1.    गाड़ी संख्या 02563 बरौनी-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल - 31.03.2026 से 31.05.2026 तक प्रतिदिन (23 एवं 24 मई को छोड़कर)

2.    गाड़ी संख्या 02564 नई दिल्ली-बरौनी क्लोन स्पेशल - 01.04.2026 से 01.06.2026 तक प्रतिदिन (24 एवं 25 मई को छोड़कर)


3.    गाड़ी संख्या 02569 दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल - 31.03.2026 से 31.05.2026 तक प्रतिदिन (23 एवं 24 मई को छोड़कर)

4.    गाड़ी संख्या 02570 नई दिल्ली-दरभंगा क्लोन स्पेशल - 01.04.2026 से 01.06.2026 तक प्रतिदिन (24 एवं 25 मई को छोड़कर)


इसके साथ ही पटना और हावड़ा के मध्य प्रत्येक रविवार को चलायी जा रही 02023/02024 स्पेशल, जो वर्तमान में 29.03.2026 तक चलाने हेतु अधिसूचित है, के परिचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा है । अब गाड़ी सं. 02024/02023 पटना-हावड़ा-पटना स्पेशल पटना एवं हावड़ा से 05.04.2026 एवं 12.04.2026 को भी परिचालित की जाएगी ।