दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
24-Nov-2025 04:01 PM
By First Bihar
Sonpur Mela 2025 : हरिहर क्षेत्र में लगने वाला सोनपुर मेला 2025 एक बार फिर देश-विदेश के पर्यटकों के लिए खास आकर्षण लेकर आया है। प्राचीन काल से कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गंगा और गंडक के संगम पर लगने वाला यह मेला आज भी अपनी अनूठी परंपरा, संस्कृति और विशालता के लिए विश्व प्रसिद्ध है। बिहार पर्यटन विकास निगम ने इस बार मेले में आने वाले श्रद्धालुओं व पर्यटकों के लिए ऐसे इंतजाम किए हैं जो इसे एक अंतरराष्ट्रीय पर्यटन अनुभव में बदल देते हैं।
कपल्स के लिए खास टूर पैकेज
इस बार मेले में कपल्स के लिए खास स्पेशल टूर पैकेज पेश किया गया है। केवल 6,000 रुपये में कपल्स को लग्जरी अनुभव दिया जा रहा है जिसमें— होटल में ठहरने की सुविधा,एसी गाड़ी अनुभवी टूरिस्ट गाइड, ब्रेकफास्ट, लंच, स्नैक्स और डिनर शामिल हैं। पर्यटन विभाग का उद्देश्य है कि युवा कपल्स भी बिना किसी परेशानी के सोनपुर मेले की खूबसूरती और इसके सांस्कृतिक वातावरण का आनंद उठा सकें।
स्विस कॉटेज: मिनी दरबारी और राजवाड़ी टेंट
पर्यटकों के लिए इस बार मेला क्षेत्र के बेहद नजदीक पर्यटक ग्राम में आधुनिक लग्जरी स्विस कॉटेज बनाए गए हैं। इन टेंटों की भव्यता और आंतरिक सजावट इन्हें किसी फाइव-स्टार होटल जैसा अनुभव देती है। इन्हें दो कैटेगिरी मिनी दरबारी,राजवाड़ी में तैयार किया गया है। ये टेंट पूरी तरह से एयर-कंडीशन्ड हैं और इनमें अटैच्ड बाथरूम, 24 घंटे बिजली और पानी, भोजन की सुविधा और सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है।
इनकी कीमत भी देशी और विदेशी पर्यटकों के लिए अलग-अलग रखी गई है। देशी पर्यटकों के लिए किराया: 3,000 रुपये प्रति रात और विदेशी पर्यटकों के लिए: 5,000 रुपये प्रति रात राजसी अंदाज वाले इन टेंटों में पर्यटकों को आराम और परंपरा दोनों का अनूठा संगम देखने को मिलता है।
पटना से लग्जरी गाड़ियों की सुविधा
मेले में आने-जाने की परेशानी को दूर करने के लिए बिहार पर्यटन विकास निगम ने पटना से सीधे सोनपुर मेला तक लग्जरी वाहनों का संचालन शुरू किया है। पर्यटक बिना किसी असुविधा के आरामदायक गाड़ियों में मेले तक पहुंच सकते हैं और फिर वापस लौट सकते हैं। यह सुविधा विशेष रूप से देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को ध्यान में रखकर शुरू की गई है ताकि उन्हें स्थानीय परिवहन का झंझट न उठाना पड़े।
पर्यटकों की बढ़ती संख्या—जापान और जर्मनी से भी पहुंचे लोग
इस साल मेले में विदेशी पर्यटकों का उत्साह देखने लायक है। पर्यटन विभाग के अनुसार अब तक— जापान के 14, जर्मनी के 8 चार भारतीय पर्यटक स्विस कॉटेज में रुक चुके हैं। विदेशी पर्यटक यहां की लोक संस्कृति, ग्रामीण जीवन, पशु बाजार और मेले के धार्मिक महत्व को करीब से देखना चाहते हैं। जापानी और जर्मन पर्यटक विशेष रूप से इन टेंटों की राजसी व्यवस्था और मेले की जीवंतता से प्रभावित हैं।
स्नान, श्रद्धा और मनोरंजन का अद्भुत संगम
कार्तिक पूर्णिमा से एक महीने तक लाखों श्रद्धालु गंगा और गंडक के पवित्र संगम में स्नान करने के लिए सोनपुर पहुंचते हैं। इसके साथ ही यहां लगने वाला विशाल पशु बाजार, स्टॉल, लोकनृत्य, जादू शो, अखाड़े, नौटंकी और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम मेले को और भी मनोरंजक बनाते हैं। सदियों पुरानी परंपरा, व्यापार और संस्कृति का ऐसा अनूठा मेल दुनिया भर में कहीं और देखने को नहीं मिलता।
सोनपुर मेला 2025 केवल एक मेला नहीं, बल्कि संस्कृति, इतिहास, भक्ति और आधुनिक पर्यटन का समागम है। पर्यटन विभाग की नई पहल—लक्सरी टेंट, कपल पैकेज, विदेशी पर्यटकों के लिए विशेष सुविधाएं—इस बार मेले को और भव्य बना रही हैं। यदि आप बिहार की परंपरा, संस्कृति और पर्यटन का अनोखा अनुभव लेना चाहते हैं, तो इस बार सोनपुर मेला आपके लिए एक यादगार यात्रा साबित हो सकती है।