ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश

Home / bihar / vaishali-news / मुन्ना शुक्ला की बेटी शिवानी को जान से मारने की धमकी देने वाला...

मुन्ना शुक्ला की बेटी शिवानी को जान से मारने की धमकी देने वाला हैदराबाद से गिरफ्तार, भाई को फंसाने के लिए रची थी साजिश

वैशाली में आरजेडी प्रत्याशी शिवानी शुक्ला को हत्या की धमकी देने वाला आरोपी हैदराबाद से गिरफ्तार। जांच में यह खुलासा हुआ कि आरोपी ने अपने ही भाई को फंसाने के लिए रची थी साजिश।

26-Oct-2025 07:48 PM

By First Bihar

VAISHALI: बिहार में चुनाव प्रचार के बीच उम्मीदवार को हत्या किेये जाने की धमकी मिली थी। जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। लेकिन पुलिस ने इस मामले का जब खुलासा किया तो हैरान करने वाली बातें सामने आई। आरोपी ने अपने भाई को फंसाने की नियत से यह साजिश रची थी और भाई के मोबाइल सीम का इस्तेमाल कर धमकीभरा कॉल किया था। 


दरअसल चुनाव प्रचार के बीच बीते 22 अक्टूबर को बाहुबली मुन्ना शुक्ला की बेटी शिवानी शुक्ला जो चुनाव लड़ रही है। शिवानी की हत्या किये जाने की धमकी देने के बाद से आरोपी फरार था। आरोपी ने पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल कर धमकी दी थी कि चुनाव-प्रचार के दौरान प्रत्याशी शिवानी शुक्ला की हत्या वो कर देगा। शिवानी शुक्ला बाहुबली मुन्ना शुक्ला की बेटी है। शिवानी को आरजेडी ने लालगंज से अपना प्रत्याशी बनाया है।


मामला सामने आने के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की और छानबीन शुरू कर दी।  शुरूआती जांच में पता चला कि लालगंज के धनुषी के रहने वाले रणधीर कुमार के नाम के सिम से धमकी दी गयी है। पुलिस ने शुरूआती जांच के दौरान रणधीर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। रणधीर को भी पता नहीं था कि उसके मोबाइल से मुन्ना शुक्ला की बेटी को जान से मारने की धमकी दी गयी है। 


वो इन सब बातों से अंजान था। लेकिन जब जांच आगे बढ़ी तो खुलासा हुआ कि आरोपी रणधीर का सगा भाई रंजीत है, जो हैदराबाद में रहता था। पुलिस तुरंत हैदराबाद पहुंच गई और मौके से रंजीत को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में खुलासा हुआ की आरोपी मुन्ना शुक्ला का करीबी था और मुन्ना शुक्ला से राजनितिक नजदीकियां थी। आरोपी रंजीत ने अपने भाई को फंसाने की नीयत से यह साजिश रची थी।