ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / bihar / vaishali-news / 23 नवंबर को सहरसा से अमृतसर के लिए स्पेशल ट्रेन चलेगी, रेलवे ने...

23 नवंबर को सहरसा से अमृतसर के लिए स्पेशल ट्रेन चलेगी, रेलवे ने जारी किया पूरा रूट और टाइमिंग

यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे 23 नवंबर 2025 को सहरसा से अमृतसर के लिए स्पेशल ट्रेन (04667) चला रहा है। यह ट्रेन कई प्रमुख स्टेशनों से होकर अगले दिन शाम 5 बजे अमृतसर पहुंचेगी।

21-Nov-2025 08:03 PM

By First Bihar

HAJIPUR: यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है। यात्रियों की सुविधाओं का ख्याल रखते हुए रेलवे ने सहरसा से अमृतसर के लिए दिनांक 23.11.2025 को स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। इस बात की जानकारी पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने दी।


सहरसा से अमृतसर के लिए 23 नवंबर को स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी उसकी गाड़ी सं. 04667 सहरसा-अमृतसर स्पेशल - गाड़ी सं. 04667 सहरसा-अमृतसर स्पेशल है। जो दिनांक 23.11.2025 को 07.30 बजे खुलकर 08.33 बजे मानसी, 08.50 बजे खगड़िया, 09.23 बजे बेगुसराय, 10.00 बजे बरौनी, 10.32 बजे बछवारा, 12.05 बजे हाजीपुर, 12.28 बजे सोनपुर रुकते हुए वाराणसी, राय बरेली, मुरादाबाद, सहरनपुर, अम्बाल कैंट, जलंधर सिटी के रास्ते अगले दिन 17.00 बजे अमृतसर पहुंचेगी । इस ट्रेन में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02 कोच, शयनयान श्रेणी के 08 कोच तथा साधारण श्रेणी के 06 कोच होंगे ।