पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें BIHAR RAID : पशुपालन विभाग का फील्ड ऑफिसर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद
05-Jun-2025 08:41 AM
By First Bihar
Road Accident: वैशाली जिले के गोरौल थाना क्षेत्र में एनएच 22 पर गोड़िया सब्जी मंडी के पास गुरुवार तड़के एक कार की ट्रक से टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे का शिकार हुई कार बारात से लौट रही थी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
गुरुवार अहले सुबह मुजफ्फरपुर-हाजीपुर एनएच 22 पर गोरौल थाना क्षेत्र के गोड़िया सब्जी मंडी के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। गोड़िया चमन गांव से मुजफ्फरपुर के हथौड़ी गांव बारात में गई आल्टो कार, जिसमें छह लोग सवार थे, वापस लौटते समय एक खड़े ट्रक से पीछे से टकरा गई। कार को सरोज कुमार पटेल चला रहे थे। हादसे में सरोज और आगे की सीट पर बैठे मनोहर कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।
जबकि कार में पीछे बैठे चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद बारात की दूसरी गाड़ी और स्थानीय लोगों ने मिलकर घायलों को कार से निकाला और हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही गोरौल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।
ग्रामीणों के अनुसार, तेज रफ्तार के कारण कार ने खड़े ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मारी, जिससे यह हादसा हुआ। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और ड्राइवर का नियंत्रण खोना हादसे का कारण माना जा रहा है। पुलिस ने ट्रक और कार को कब्जे में ले लिया है।
रिपोर्ट: मुन्ना खान, वैशाली