ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

Home / bihar / vaishali-news / VAISHALI: सिक्स लेन ब्रिज पर 2 बाइक की सीधी टक्कर, एक युवक की...

VAISHALI: सिक्स लेन ब्रिज पर 2 बाइक की सीधी टक्कर, एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत, 4 की हालत नाजुक

रुस्तमपुर थाना क्षेत्र के न्यू सिक्स लेन ब्रिज के पाया संख्या 15 पर बुधवार रात दो तेज रफ्तार अपाचे बाइक के आमने-सामने की टक्कर में जफराबाद निवासी युवक बिट्टू कुमार की मौत हो गई। हादसे में चार अन्य गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें इलाज के लिए पटना NMCH भ

25-Jun-2025 10:28 PM

By Vikramjeet

VAISHALI: वैशाली के रुस्तमपुर थाना क्षेत्र स्थित न्यू सिक्स लेन ब्रिज के पाया नम्बर 15 पर बुधवार की शाम करीब आठ बजे दो तेज रफ्तार अपाचे बाइक की आमने सामने टक्कर हो गयी। जिसमें एक युवक की मौत हो गई है। वही चार गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद रुस्तमपुर थाना की पुलिस ने मौके पर पहुँच घायलों को इलाज के लिए पटना एन एम सी एच भेजा। मृतक की पहचान जफराबाद निवासी बिट्टू कुमार के रूप मे हुई है। 


वही अन्य घायलों की पहचान कारू कुमार पिता नागेश्वर राय ग्राम रुस्तमपुर ,जितेंद्र कुमार पिता अच्युतानंद राय ग्राम जाफराबाद ,बबलू कुमार शाह ग्राम रुस्तमपुर जेटली  के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार सफेद रंग की अपाचे बाइक एवं ब्लू रंग की अपाचे बाइक एक दूसरे के विपरीत दिशा से तेज रफ्तार से आ रही थी। इसी दौरान दोनों आपस मे टकरा गयी। दोनों बाइक मे टक्कर इतनी जोरदार थी की  बाइक सवार युवक सड़क पर फेंका गया। 


जिसमे सभी को गंभीर चोट आई है। स्थानीय लोगों के अनुसार बाइक सवार युवक में एक रुस्तमपुर, दो जफराबाद, एक जेठूली का रहने वाला है। वही दो की पहचान नहीं हो सकी है। इस सम्बन्ध मे रुस्तमपुर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया की पाया न 15 के पास सिक्स लेन पुल पर घटना हुई है। दो अपाची बाइक की सीधी टक्कर में एक की जान गई है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में लगी है।