बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़
28-Aug-2025 02:14 PM
By First Bihar
HAJIPUR: हाजीपुर के चौहट्टा जदुआ मुख्य मार्ग पर गुरुवार को स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा मचाया और मुख्य सड़क पर आगजनी कर घंटो जाम कर दिया। इलाके में जल जमाव की समस्या से परेशान होकर लोग आज सड़क पर उतरे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। लोगों का कहना है कि इलाके में भीषण जलजमाव की स्थिति बनी हुई है लेकिन अभी तक बारिश के पानी को निकालने के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गयी।
माणिक कॉम्पलेक्स के पास लंबे समय से घरों में जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। इससे लोगों का आवागमन बाधित हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के मौसम में यह समस्या और बढ़ जाती है। जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने की वजह से लोगों को दैनिक जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जबकि प्रशासन की ओर से अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।
बारिश के पानी की निकासी के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं की गयी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जल निकासी के लिए नाला तक नहीं बनाया गया है। स्थानीय प्रतिनिधि और जिला प्रशासन इस समस्या को हल करने में रुचि नहीं ले रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन, जिला पार्षद चेयरमैन, वार्ड पार्षद, नगर परिषद और स्थानीय विधायक के खिलाफ नारेबाजी की।
हाजीपुर-महनार मार्ग पर चौहट्टा के पास हंगामा और प्रदर्शन के चलते सड़क के दोनों ओर भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी। सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई है। जिसके कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। रोड जाम की खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंची लोगों को शांत कराने और यातायात बहाल करने में लगी है वही लोग जलजमाव की समस्या का समाधान निकालने की मांग पर अड़े हैं। इस दौरान पुरूषों के साथ-साथ महिलाओं ने भी प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। सरकार का ध्यान इस ओर आकृष्ट किया।
हाजीपुर से मुन्ना खान की रिपोर्ट