Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन Bihar News : नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष! 19 मार्च को भरेंगे नामांकन, पार्टी में एकजुटता का बड़ा संदेश Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव Bihar News : बिजली बिल पर बड़ा फैसला आज! इस दिन से बदलेंगी दरें, 125 यूनिट फ्री रहेगा या बढ़ेगा झटका? Bihar crime news : पटना में बालू माफियाओं का आतंक: पुलिस पर हमला, जवाब में चली गोली;4 ट्रैक्टर जब्त
23-Dec-2025 05:56 PM
By First Bihar
HAJIPUR: रेलवे प्रशासन ने हाजीपुर स्टेशन पर गर्डर लांचिंग के कारण 24 दिसंबर 2025 को दोपहर 12:30 बजे से 3:30 बजे तक 3 घंटे का यातायात एवं पावर ब्लॉक लिया है। इसके मद्देनजर कई ट्रेनों के समय में बदलाव और नियंत्रण किया गया है।
पुर्ननिर्धारित कर चलायी जाने वाली ट्रेनें -
1. गोरखपुर से 24 दिसम्बर, 2025 को खुलने वाली 15028 गोरखपुर-सम्बलपुर मौर्य एक्सप्रेस अपने पूर्व निर्धारित समय से 120 मिनट पुनर्निर्धारित कर तथा मार्ग में 35 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।
2. जयनगर से 24 दिसम्बर, 2025 को खुलने वाली 14673 जयनगर-अमृतसर शहीद एक्सप्रेस अपने पूर्व निर्धारित समय से 155 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जायेगी।
3. बरौनी से 24 दिसम्बर, 2025 को खुलने वाली 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस अपने पूर्व निर्धारित समय से 135 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जायेगी।
4. जोगबनी से 24 दिसम्बर, 2025 को खुलने वाली 13211 जोगबनी-दानापुर एक्सप्रेस अपने पूर्व निर्धारित समय से 90 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जायेगी।
5. देवरिया से 24 दिसम्बर, 2025 को खुलने वाली 75219 देवरिया-सोनपुर पैसेंजर अपने पूर्व निर्धारित समय से 90 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जायेगी।
6. थावे से 24 दिसम्बर, 2025 को खुलने वाली 18182 थावे-टाटा एक्सप्रेस अपने पूर्व निर्धारित समय से 60 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जायेगी।
नियंत्रित कर चलायी जाने वाली ट्रेनें -
1. टाटा से 23 दिसम्बर, 2025 को खुलने वाली 18181 टाटा-थावे एक्सप्रेस दानापुर एवं सोनपुर मंडल में 135 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।
2. अमृतसर से 23 दिसम्बर, 2025 को खुलने वाली 15708 अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस पूर्वोत्तर रेलवे में 120 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।
3. नई दिल्ली से 23 दिसम्बर, 2025 को खुलने वाली 15566 नई दिल्ली-ललितग्राम वैशाली एक्सप्रेस पूर्वोत्तर रेलवे में 100 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।
4. नई दिल्ली से 23 दिसम्बर, 2025 को खुलने वाली 12562 नई दिल्ली-जयनगर एक्सप्रेस पूर्वोत्तर रेलवे में 50 मिनट एवं सोनपुर मंडल में 30 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।
5. अहमदाबाद से 23 दिसम्बर, 2025 को खुलने वाली 19483 अहमदाबाद-सहरसा एक्सप्रेस दानापुर मंडल में 75 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।
6. दानापुर से 24 दिसम्बर, 2025 को खुलने वाली 15516 दानापुर-नरकटियागंज एक्सप्रेस दानापुर मंडल में 20 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।