VAISHALI:बिहार के वैशाली जिले के हाजीपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फोम फैक्ट्री में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। आग की लपटें काफी ऊंची उठ रही हैं और धुआं दूर से ही देखा जा सकता है।
अगलगी की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम आग को बुझाने में लगी है। भीषण अगलगी के कारण फैक्ट्री में रखे सामान को भारी नुकसान पहुंचा है। लाखों का नुकसान का अनुमान है।
अगलगी के कारणों का पता अभी नहीं चल सका है। जिसे पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है। हाजीपुर के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित फ़ोम फैक्ट्री में लगी आग को बुझाने में दमकल की कई गाड़ियां लगी हुई है। तेज हवाओं के चलते आग ने और भयावह रूप अख्तियार कर लिया जिस पर काबू पाने में स्थानीय लोग भी लगे हुए हैं ताकि आग ना फैले नहीं तो भारी तबाही होने की संभावना जतायी जा रही है।