ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

Bihar News: बिहार में चिमनी में ब्लास्ट, हादसे में तीन लोग बुरी तरह झुलसे; 50 लाख का नुकसान

Bihar News: हाजीपुर में ईंट भट्ठा की चिमनी ब्लास्ट की घटना में दो फायरमैन और एक मैनेजर बुरी तरह से झुलस गए. तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस घटना में चिमनी मालिक को करीब 50 लाख का नुकसान हुआ है.

06-Jan-2026 06:36 PM

By Munna Khan

Bihar News: बिहार के हाजीपुर में आज चांदपुर स्थित ‘किंग’ ईंट भट्ठा में पूजा पाठ के दौरान आग लगाने के तुरंत बाद चिमनी ब्लास्ट हो गया। हादसे में दो फायरमैन और भट्ठा का स्थानीय मैनेजर बुरी तरह झुलस गए। 


ब्लास्ट के बाद तीनों जख्मी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि भट्ठा में ईंट तैयार करने के लिए आग लगाई जा रही थी और चिमनी लगभग 80 फीट ऊंची थी। आग लगाने के दौरान डीजल का प्रयोग किया गया था, जिससे अचानक ब्लास्ट हो गया।


घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए, और सूचना मिलने पर बिदुपुर थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रही है। चिमनी मालिक ने बताया कि हादसे में लगभग 50 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है, लेकिन कोई भी व्यक्ति लापता नहीं है।