ब्रेकिंग न्यूज़

श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में

Home / bihar / vaishali-news / Bihar News: बिहार में डायल 112 की गाड़ी पेड़ से टकराई, चार पुलिसकर्मी...

Bihar News: बिहार में डायल 112 की गाड़ी पेड़ से टकराई, चार पुलिसकर्मी घायल; दो की हालत गंभीर

Bihar News: हाजीपुर-महुआ मुख्य मार्ग पर सराय थाना क्षेत्र में डायल 112 की पुलिस गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में चार पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है।

05-Feb-2026 01:21 PM

By Vikramjeet

Bihar News: बिहार के हाजीपुर-महुआ मुख्य मार्ग पर सराय थाना क्षेत्र के रानी पोखर मवेशी बाजार के पास बुधवार को डायल 112 की पुलिस वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में वाहन में सवार चार पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।


घटना के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल, हाजीपुर में भर्ती कराया और मामले की सूचना सराय थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई।


घायलों की पहचान सराय थाना में कार्यरत सिपाही अमरजीत कुमार, डायल 112 के चालक पंकज कुमार, श्यामलाल मरांडी और सुमन कुमार के रूप में हुई है। इनमें चालक पंकज कुमार और होमगार्ड जवान अमरजीत कुमार की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिनका इलाज चल रहा है, जबकि दो अन्य पुलिसकर्मियों को आंशिक चोटें आई हैं।


इस संबंध में सराय थाना अध्यक्ष मणि भूषण कुमार ने बताया कि रानी पोखर मवेशी बाजार के आगे एक अज्ञात ट्रक ने डायल 112 वाहन को अचानक चकमा दे दिया, जिससे चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी पेड़ से टकरा गई। हादसे के वक्त वाहन में कुल चार पुलिसकर्मी तैनात थे।