ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़

Road Accident: बहन की शादी से पहले उठी भाई की अर्थी, 3 की मौत के बाद मातम में बदली खुशियां

Road Accident: इस सड़क दुर्घटना में 3 युवक की दुखद मृत्यु हो गई है, तीनों बाईक पर सवार होकर दही लाने जा रहे थे।

05-May-2025 07:37 AM

By First Bihar

Road Accident: वैशाली जिले के हाजीपुर महनार रोड चांदपुरा थाना क्षेत्र के चांदपुरा शिव मंदिर के निकट अज्ञात वाहन की ठोकर से तीन युवक की मौत हो गई है। बाइक सवार युवक सोनू कुमार की बहन की शादी सोमवार को होने वाली थी। पूजा मटकोर एवं भूईया बाबा के पूजा का आयोजन को लेकर सोनू अपने साथ दो युवक को लेकर बाइक से दही लाने जा रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।


इस घटना के बाद घर में शादी की खुशी मातम में बदल गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलते ही चांदपुरा थाना की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर आनन-फानन में सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया। डाक्टर ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान स्थानीय लालमोहन भगत के पुत्र रंजन कुमार, अवधेश भगत के पुत्र राजीव कुमार, महेश भगत के पुत्र सोनू कुमार के रूप में हुई है।


बताया गया है कि सोनू कुमार की बहन की शादी को लेकर पूजा मटकोर का कार्यक्रम था। बाइक पर सवार सोनू कुमार होकर सोनू, रंजन और राजीव कुमार दही लाने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान चांदपुर शिव मंदिर के निकट अनियंत्रित वाहन ने उन्हें जोरदार धक्का मार दिया। घर में चल रही शादी की तैयारियों की खुशियां घटना के बाद गम में बदल गई हैं।


घटना के संबंध में मृतक के चाचा टुनटुन पासवान ने बताया कि घर में शादी को लेकर पूजा मटकोर था। उसी के लिए दही लाने के लिए बाइक पर सवार होकर तीनों युवक जा रहे थे। इसी दौरान भारी वाहन ने धक्का मार दिया। उन्हें सदर अस्पताल लाया गया मगर डॉक्टर ने जांच के बाद मृत्य घोषित कर दिया। 


घटना के संबंध में चांदपुरा थाना अध्यक्ष अभिषेक वर्मा ने बताया कि घर में शादी की रस्म जारी की थी। लड़की का भाई दो अन्य युवक के साथ बाइक से दही लाने के लिए जा रहा था। इसी दौरान सड़क हादसे में बाइक सवार तीनों युवक की मौत हो गई है। जिसके बाद उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया।


विक्रमजीत की रिपोर्ट