HAJIPUR: बिहार पुलिस रेडियो एएसआई भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए पूर्व मध्य रेलवे ने 22 जुलाई 2026 को चार परीक्षा स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों का संचालन विभिन्न रूटों पर किया जाएगा, ताकि परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
इन रूटों पर चलेंगी परीक्षा स्पेशल ट्रेनें
1. गाड़ी सं. 03201 दरभंगा-बरौनी परीक्षा स्पेशल - यह परीक्षा स्पेशल दरभंगा से 14.00 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए 19.00 बजे बरौनी पहुंचेगी । यह परीक्षा स्पेशल ट्रेन लहेरियासराय, समस्तीपुर के रास्ते चलायी जाएगी ।
2. गाड़ी सं. 03202 मुजफ्फरपुर-बेगुसराय परीक्षा स्पेशल - यह परीक्षा स्पेशल मुजफ्फरपुर से 14.00 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए 20.00 बजे बेगुसराय पहुंचेगी । यह परीक्षा स्पेशल ट्रेन समस्तीपुर, बरौनी के रास्ते चलायी जाएगी ।
3. गाड़ी सं. 03203 मुजफ्फरपुर-पाटलिपुत्र परीक्षा स्पेशल - यह परीक्षा स्पेशल मुजफ्फरपुर से 14.00 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए 17.00 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी । यह परीक्षा स्पेशल ट्रेन हाजीपुर, सोनपुर के रास्ते चलायी जाएगी ।
4. गाड़ी सं. 03204 बापूधाम मोतिहारी-सीवान परीक्षा स्पेशल - यह परीक्षा स्पेशल बापूधाम मोतिहारी से 14.00 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए 22.00 बजे सीवान पहुंचेगी । यह परीक्षा स्पेशल ट्रेन मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, सोनपुर, छपरा के रास्ते चलायी जाएगी ।
अभ्यर्थियों से रेलवे की अपील
पूर्व मध्य रेलवे ने सभी अभ्यर्थियों से अनुरोध किया है कि वे परीक्षा के लिए इन विशेष ट्रेनों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और समय से अपने परीक्षा केंद्र तक पहुंचें। रेलवे ने परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इन ट्रेनों के संचालन की व्यवस्था की है। यह जानकारी पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने जारी की।