ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / bihar / vaishali-news / Bihar News: तेज रफ्तार पिकअप वैन ने पांच लोगों को रौंदा, एक व्यक्ति...

Bihar News: तेज रफ्तार पिकअप वैन ने पांच लोगों को रौंदा, एक व्यक्ति की मौत; गुस्साए लोगों ने गाड़ी में लगाई आग

Bihar News: बिहार के वैशाली में तेज रफ्तार पिकअप वैन ने सड़क किनारे खड़े पांच लोगों को रौंद डाला. इस हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं.

01-May-2025 12:28 PM

By Vikramjeet

Bihar News: वैशाली के लालगंज मुख्य मार्ग पर बेकाबू पिकअप ने सड़क किनारे खड़े पांच लोगों को रौंद दिया, जिससे एक व्यक्ति की मौत मौके पर ही हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना नगर थाना क्षेत्र के हथसारगंज की है।


घटना से नाराज स्थानीय लोगों पिकअप वैन को आग के हवाले कर दिया। बीच सड़क पर देखते ही देखती पिकअप वैन जलकर राख हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों द्वारा सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। 


लोगों ने हाजीपुर-लालगंज मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पिकअप वैन के चालक को हिरासत में ले लिया और उसे अपने साथ थाने ले गई। मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के हथसारगंज निवासी 24 वर्षीय रोशन कुमार बताया गया है। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा बुझकर सड़क जाम खत्म कराया है।