सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
23-Apr-2025 11:08 AM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के वैशाली जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक युवक ने अपनी पत्नी की गुमशुदगी की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है। युवक वैद्यनाथन सहनी का आरोप है कि उसकी पत्नी अपने ही पड़ोसी भतीजे के साथ फरार हो गई है। इस घटना ने पारिवारिक रिश्तों की मर्यादाओं को झकझोर कर रख दिया है।
पीड़ित पति ने वैशाली थाना में लिखित आवेदन देकर एफआईआर दर्ज कराई है। एफआईआर के अनुसार, महिला दो बच्चों की मां है और कथित रूप से उसका अविवाहित भतीजे से संबंध था। यह मामला तब सामने आया जब पति काम से बाहर था, और महिला की बेटी ने अपनी मां को एक युवक के साथ बाइक पर जाते हुए देखा। बाद में बेटी ने अपने पिता को पूरी घटना की जानकारी दी।
एफआईआर में महिला और उसके भतीजे को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। वैद्यनाथन का आरोप है कि दोनों युवक महिला को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। इतना ही नहीं, घटना के दो दिन बाद उन्हें अज्ञात नंबर से कॉल कर धमकी भी दी गई। फोन पर कहा गया कि “तुम्हारी पत्नी से देह व्यापार कराएंगे और उससे पैसा कमाएंगे।”
इस गंभीर आरोप के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है। थानाध्यक्ष रविंद्र पाल ने बताया कि मामले की गहन छानबीन की जा रही है। फरार महिला और उसके साथ भागे युवक की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
सूत्रों के अनुसार, इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। स्थानीय लोगों के अनुसार, महिला और युवक के बीच पहले भी नजदीकियों की चर्चा थी, लेकिन किसी ने इतनी बड़ी घटना की कल्पना नहीं की थी। पुलिस अब कॉल डिटेल्स और संभावित ठिकानों की जांच कर रही है, ताकि जल्द से जल्द पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।