BIHAR NEWS : जेल से बाहर आते ही ताकत का शो! अनंत सिंह का मेगा स्वागत की तैयारी, मंदिरों में पूजा -रास्ते में समर्थकों का काफिला; पूरा शेड्यूल तैयार BIHAR NEWS : जमीन का विवाद बना जंग का मैदान ! फर्नीचर दुकान में तोड़फोड़ और 1 लाख नकद लूटे; सैकड़ों की संख्या में पहुंचे हमलावर Bihar News : बच्चों का हक खा गए गुरुजी! मिड-डे मील में गड़बड़ी, एक्शन मोड में शिक्षा विभाग; 200 हेडमास्टरों को देना होगा जवाब Bihar police news : महिला कॉन्स्टेबल की संदिग्ध मौत: बंद बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव, नोट्स से खुल सकते हैं राज Bihar News : बिहार में गंगा के बाद अब फल्गु नदी के किनारे बदलेगा शहर का चेहरा, इस जिले में बनेगी 16KM सड़क; जाम से मिलेगी राहत Bihar Census News : जनगणना 2027 में बड़ा बदलाव! अब पूछा जाएगा—घर की बागडोर महिला के हाथ में या पुरुष के? JP Ganga Path : पटना में बन रहा 7KM का मेगा रिवरफ्रंट पार्क! जेपी गंगा पथ बनेगा टूरिस्ट हब, जानें क्या-क्या मिलेगा BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम
06-Oct-2025 05:27 PM
By MANOJ KUMAR
HAJIPUR: बिहार में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। बिहार में दो चरणों में चुनाव होंगे। पहला चरण 6 नवम्बर और दूसरा चरण 11 नवम्बर को बिहार में मतदान होगा। वही 14 नवम्बर को मतों की गिनती होगी। जिसके बाद रिजल्ट प्रकाशित किया जाएगा।
चुनाव की घोषणा के साथ ही बिहार में आज मंगलवार 6 अक्टूबर से आदर्श आचार संहिता लागू हो गया है। आचार संहिता लागू होते ही वैशाली में लगे बैनर पोस्टरों को हटाने का काम शुरू हो गया है। जहां-जहां बैनर और पोस्टर लगाये गये हैं, वहां मजदूरों को पोस्टर हटाने में जिला प्रशासन ने लगा दिया है। मजिस्ट्रेट के मौजूदगी में पुलिस और नगरपालिका के कर्मचारी इसे हटवाने में लगे हैं।
आदर्श आचार संहिता की घोषणा के साथ ही मुंगेर में नगर निगम और अस्पताल प्रबंधन के द्वारा अपने अपने क्षेत्रों में लगे राजनीतिक और नेताओं के लगे बैनर पोस्टर को उतारने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एक-एक कर सभी जगहों से बैनर पोस्टर हटाये जा रहे हैं।
वही शिवहर में भी आचार संहिता लगते ही जिला प्रशासन एक्शन मोड में आ गई। शिवहर में जहां-जहां बैनर-पोस्टर लगाये गये थे, उसे आनन-फानन में हटाया गया। एसडीएम अविनाश कुणाल और नगर कार्यपालक पदाधिकारी नीलम स्वेता की मौजूदगी में इसे हटाया गया। 



