vaishali crime news: बड़ी खबर वैशाली से आ रही है जहाँ बाइक सवार बदमाशों ने एक चार साल के बच्चे का अपहरण कर लिया। जिससे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं बच्चे की मां सहित परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।
घटना ग़ोरौल थाना क्षेत्र के बभनटोली गांव की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीए थाना और डीआईयू की टीम के साथ महुआ एसडीपीओ सुरभ सुमन मौके पर पहुंची और पीड़ित परिवार से बातचीत कर मामले की जांच शुरू की।
बताया जा रहा है कि चार साल का सूर्यांश अपनी बहन के साथ घर के बाहर खेल रहा था और बच्चे की मां खेत मे काम करने गई थी। इसी बीच बाइक पर सवार एक व्यक्ति किसी संतोष का घर दिखाने के बहाने बच्चे को बाइक पर बिठाकर अपने साथ ले गया। जिसके बाद से बच्चे का कुछ अता पता नहीं है।
बच्चे की मां ने बताया कि घटना की जानकारी बच्चे की बड़ी बहन ने फोन करके दी। साथ ही उन्होंने बताया कि बच्चे के पिता बाहर में मजदूरी करते हैं और उनका किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने इस मामले में अभी कुछ भी बताने से इनकार कर दिया लेकिन परिजन किसी अनहोनी की आशंका से सहमे हुए है।
मुन्ना खान की रिपोर्ट