पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार बिहार में पैक्स चुनाव में बड़ा बदलाव: अब आम लोग भी बन सकेंगे सदस्य… जानिए कैसे बदल गई पूरी प्रक्रिया Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान बिहार दिवस पर सूबे को संवारने वाले मुख्यमंत्री को बधाई, JDU महासचिव 'सेतु' ने CM नीतीश से की मुलाकात...दी शुभकामनाएं बिहार में कॉलेज के गेस्ट फैकल्टी की संदिग्ध मौत, लॉज के कमरे में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस
09-Jul-2025 11:03 AM
By Munna Khan
Bihar Band News: बिहार में वोटर लिस्ट वेरिफिकेशन के खिलाफ महागठबंधन ने आज बिहार बंद बुलाया है। बिहार बंद का व्यापक असर सुपह से ही देखने को मिल रहा है। इसी बीच वैशाली के आरजेडी नेता केदार प्रसाद का नया ड्रामा सामने आया है। केदार प्रसाद किसी भी मौके के भुनाना अच्छी तरह से जानते हैं और फोटो शूट के लिए हमेशा जुगाड़ लगाते रहते हैं।
दरअसल, महागठबंधन द्वारा आज बिहार बंद को सफल बनाने के लिए राष्ट्रीय जनता दल के नेता केदार प्रसाद यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भगवानपुर को पूरी तरह से जाम कर दिया है। एनएच पर टायर जलाकर परिचालन को पूरी तरह से ठप कर दिया गया है। एनएच पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई है। इस दौरान आरजेडी नेता केदार प्रसाद का नया ड्रामा सामने आया।
केदार प्रसाद ने सड़क पर चादर और तकिया बिछाया और वहीं आराम से सो गए। इस दौरान सड़क पर भैंस को बांध दिया और वोटर लिस्ट वेरिफिकेशन का विरोध जताया। केदार यादव ने कहा कि लोकसभा का चुनाव के आधार पर विधानसभा का चुनाव पुराने वोटर लिस्ट के आधार पर कराया जाए। निर्वाचन आयोग की मनमानी नहीं चलेगी। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग भाजपा का एजेंट है।
इससे पहले केदार प्रसाद तेजस्वी यादव की लंबी उम्र के लिए सड़क भगवान की पूजा करते नजर आए थे। केदार प्रसाद यादव वैशाली के तेजस्वी यादव चौक पर फूल-फल, मिठाई और अगरबत्ती लेकर उतर गए थे और तेजस्वी की तस्वीर लगाकर भगवान की तरह उनकी पूजा करने लगे थे। आते-जाते लोग इस नजारे को देखकर हैरत में पड़ गए थे लेकिन इन सबसे केदार प्रसाद की पूजा पर कोई असर नहीं पड़ा और बजाप्ता उन्होंने इसका वीडियो भी शूट भी कराया था।
