बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़
18-May-2025 10:41 PM
By Vikramjeet
VAISHALI: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं और एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला वैशाली जिले के देसरी थाना क्षेत्र अंतर्गत नयागांव का है जहां बदमाशों ने एक बुजुर्ग को गोली मारकर घायल कर दिया। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग जुट गए। घटना की जानकारी मिलते ही घायल के परिवार वाले मौके पर पहुंच गए।
घायल को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर के द्वारा घायल का इलाज किया जा रहा है। घायल स्थानीय दिल चंद सिंह के 70 वर्षीय पुत्र अमरनाथ सिंह बताया गया है। मिली जानकारी के अनुसार अमरनाथ सिंह अपने खेत से लौट के बाद दलान पर गये थे। दलान से घर लौट के दौरान आम के गाछी में पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने गोली मार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गया।
घटना की जानकारी मिलते ही परिवार वाले मौके पर पहुंचकर घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी देसरी थाने की पुलिस पदाधिकारी को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही देसरी थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गए। घटना के संबंध में घायल के परिवार वालों ने बताया कि वह दलान से घर लौट रहे थे इसी दौरान पहले से घात लगाए बदमाशों ने गोली मार दिया।
अमरनाथ सिंह को पीठ में एक गोली मारी गई है। डॉक्टर के मुताबिक खतरे से बाहर है। घायल के परिवार वालों ने बताया कि किसी से कोई विवाद नहीं था। इस संबंध में देसरी थाना अध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।