ब्रेकिंग न्यूज़

UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी Bihar News: कंट्रोल रूम निर्माण पर हंगामा... मेयर व पार्षदों ने रुकवाया काम, जेनरेटर बना विवाद की वजह बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में बिजली का नया नियम लागू: दिन में सस्ती, शाम को महंगी… जानिए कब करें ज्यादा इस्तेमाल बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान JEE Main 2026: देर हुई तो एंट्री बंद, क्या पहनें–क्या ले जाएं… जान लें हर नियम, वरना छूट सकता है एग्जाम पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी

Home / bihar / बिहार समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड का 'थर्ड डिग्री टॉर्चर' जारी, हवा...

बिहार समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड का 'थर्ड डिग्री टॉर्चर' जारी, हवा चलने से बढ़ी कनकनी

30-Dec-2019 07:16 AM

PATNA: बिहार समेत पूरे उत्तर भारत के लोग ठंड का थर्ड डिग्री टॉर्चर झेल रहे हैं. बिहार में ठंड ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं. राजधानी पटना समेत पूरे बिहार में सर्दी का सितम जारी है. गया में रविवार को न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं पटना का न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस जबकि भागलपुर का 7.3 डिग्री और पूर्णिया का 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया. ठंड के साथ पछुआ हवा चलने से लोगों को शीतलहर का प्रकोप झेलना पड़ रहा है.


बिहार के लगभग सभी जिलों में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे लोग बेहाल हैं. वहीं दिनभर पछुआ हवा के चलने से पटना, मुजफ्फरपुर, गया, छपरा, सुपौल, पूर्णिया, दरभंगा समेत कई जिलों में कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है. 3 डिग्री तापमान के साथ रविवार को भागलपुर सबसे ठंडा रहा. 


पूरे उत्तर भारत में भीषण ठंड से लोग त्राहिमाम कर रहे हैं. दिल्ली में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा और तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. वहीं जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में रविवार को इस मौसम का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया. तो राजस्थान में सर्दी ने 55 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया. वहीं हरियाणा, पंजाब, यूपी में हाड़ कंपाने वाली सर्दी का सितम जारी है. भीषण ठंड का कहर झेल रहे लोगों को फिलहाल ठंड से कोई राहत नहीं मिलने वाली है.