PATNA : आरएलएसपी सुप्रीमो उपेन्द्र कुशवाहा ने यूपी सड़क हादसे में मारे गये मजदूरों को प्रति अपनी संवेदना प्रकट की है। उन्होनें कहा कि मजदूरों के प्रति केन्द्र और राज्य सरकार पूरी तरह संवेदनहीन हो गयी है।
उपेन्द्र कुशवाहा ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि देश में श्रम-साधकों की संकटमय स्थिति के जिम्मेदार केंद्र व राज्य सरकार की संवेदनहीनता अति दुःखद है। दुर्घटनाओं में लगातार हो रही श्रमिकों की मौत हो रही है। औरैया सड़क हादसे में अपनों को खो चुके परिजनों के प्रति आत्मिक संवेदना प्रकट करते हुए उन्होनें कहा कि सरकार मृतक के परिवारों को उचित मुआवजा दे और हादसे में घायल लोगों का बेहतर इलाज करवाए।
औरैया सड़क हादसे में अपनों को खो चुके परिजनों के प्रति आत्मिक संवेदना व्यक्त करते हुए सरकार से यथोचित मुआवजे के साथ घायलों के समुचित इलाज करवाने की मांग करता हूं।
देश में श्रम-साधकों की संकटमय स्थिति के जिम्मेदार केंद्र व राज्य सरकार की संवेदनहीनता अति दुःखद है। https://t.co/YpcIQaMfKR— Upendra Kushwaha (@UpendraRLSP) May 16, 2020
बता दें कि उत्तर प्रदेश के औरेया जिले में एक सड़क हादसे में 24 प्रवासी मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। एक्सीडेंट में 20 लोग घायल भी हुए हैं। सभी घायलों का नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसा आज सुबह तड़के तीन बजे हुआ। दो ट्रकों की भिड़ंत होने पर इलाके में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी और घायलों को अस्पताल भिजवाया। हादसे में मरने वाले ज्यादातर मजदूर यूपी और बिहार के रहने वाले थे।