ब्रेकिंग न्यूज़

मेडिकल कॉलेजों में अब ‘कैमरों का कड़ा पहरा’: गायब डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई, PG मान्यता रद्द होने का खतरा Bihar Crime : दिल दहला देने वाली घटना ! हॉस्टल में 5 साल के मासूम की गला काटकर हत्या, गुस्साए लोगों ने NH किया जाम Bihar News: कुलपति के घर पर बमबाजी, थाने के सामने अपराधियों का तांडव; हत्या की धमकी से दहशत पोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ? BIHAR NEWS : सरकारी अफसर या गैंगस्टर? कृषि अधिकारी ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, VIDEO देख दहल जाएगा दिल! Bihar News : नालंदा में NIA और ATS का बड़ा ऑपरेशन, सुबह से 6 ठिकानों पर छापेमारी; AK-47 कारतूस मामले से जुड़ा है पूरा केस; क्या सामने आएगा बड़ा खुलासा? BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह?

Home / bihar / CM योगी ने RJD पर बोला हमला, विकास का पैसा डकारने वालों से...

CM योगी ने RJD पर बोला हमला, विकास का पैसा डकारने वालों से बिहार की जनता रहे सावधान

20-Oct-2020 01:19 PM

KAIMUR: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कैमूर के रामगढ़ में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए आरजेडी पर हमला बोला. योगी ने कहा कि विकास का पैसा डकारने वाले लोगों से बिहार की जनता को सावधान रहने की जरूरत है. ये लोग बिहार का विकास का पैसा परिवार पर खर्च करते हैं.

सीएम योगी ने कहा कि आतंकवाद की ओर धकेलने वाले ऐसे नेताओं से सावधान रहने की जरूरत है. ऐसी सरकार बिहार की जनता को स्वीकार नहीं होनी चाहिए. एनडीए की सरकार ने बिहार में बदलाव लाया है. एक बार फिर से एनडीए के उम्मीदवारों के जिताए. योगी ने कहा कि आप अपने परिजन और रिश्तेदारों के बीच यह संदेश पहुंचाए की नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार और पीएम मोदी के नेतृत्व में देश विकास कर रहा है. आप अपने अपील के लिए सोशल मीडिया का भी इस्तेमाल करें. चुनाव के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी करें.

सीएम योगी ने कहा कि आजादी के बाद अगर कांग्रेस पार्टी बिहार और यूपी के किसानों पर ध्यान दिया होता तो बिहार और यूपी में इतनी क्षमता है कि पूरी दुनिया का पेट भर सकते थे. इस क्षेत्र में प्रोत्साहन की जरूरत थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. लेकिन पीएम मोदी की सरकार किसानों को लेकर कई योजना चला रही है. योगी ने कहा कि आरजेडी की सरकार ने ऐसी स्थिति पैदा कर दी थी कि युवा अपनी पहचान तक बिहार के बाहर नहीं बता पाते थे. ऐसी नौबत दोबारा बिहार में नहीं आने दे.