ब्रेकिंग न्यूज़

LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

Home / bihar / नीट पेपर लीक मामला : कुल नौ में से दो ही अभ्यर्थी पहुंचे...

नीट पेपर लीक मामला : कुल नौ में से दो ही अभ्यर्थी पहुंचे ईओयू की पूछताछ में : सॉल्वर गैंग के बारे में हुई दो घंटे की पूछताछ : जानिए क्या कुछ बताया दोनों अभ्यर्थियों ने

19-Jun-2024 04:24 PM

By First Bihar

पटना : नीट यूजी पेपर लीक मामले में बिहार पुलिस कई आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने पटना के जिन नौ अभ्यर्थियों को पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया था, उनमें केवल दो अभ्यर्थी ही बुधवार को ईओयू के दफ्तर में हाजिर हुए। बाकी के सात अभ्यर्थियों का अबतक कोई पता नहीं चला है। जबकि सभी नौ अभ्यर्थियों को ईओयू ने पूछताछ के लिए मंगलवार और बुधवार में से किसी एक दिन ईओयू के समक्ष हाजिर होकर पूछताछ में शामिल होने को कहा था।  



इसी सम्बन्ध में बिहार की आर्थिक अपराई इकाई (EOU) की तरफ से नोटिस मिलने के बाद दो कैंडिडेट पटना स्थित एजेंसी के दफ्तर पहुंचे।  जहां उनसे करीब दो घंटे तक पूछताछ की गई। इस दौरान एजेंसी ने उनसे सॉल्वर गैंग के लोगों से संपर्क करने को लेकर सवाल किया। उन्होंने पूछा कि ‘क्या आपके संबंध या आपने कभी प्रश्नपत्र लीक करने वाले गिरोह के साथ-साथ सॉल्वर गैंग से संपर्क किया था?’ बता दें कि EOU ने इन दोनों अभ्यर्थियों के साथ कुल नौ लोगों को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया था। पूछताछ के दौरान दोनों ने अपने बारे में पूरी जानकारी EOU को दी।



इन दोनों अभ्यर्थियों ने EOU से कहा कि इस पूरे मामले से हमारा कोई संबंध नहीं है। हालांकि एजेंसी अब उनके बयान के सत्यता की जांच करेगी। बता दें कि ईशा भारती नाम की एक छात्रा भी ईओयू के दफ्तर पहुंची, जो पटना के समीप ही बख्तियारपुर की रहने वाली है। दफ्तर में दोनों अभ्यर्थियों से पेपर लीक मामले में पूछताछ की जा रही है। इस पूरे मामले में EOU ने अभी तक कुल 9 अभ्यर्थियों को नोटिस भेजकर 18 और 19 जून को पूछताछ के लिए बुलाया था। हालांकि 18 जून को कोई भी अभ्यर्थी EOU के दफ्तर नहीं पहुंचा था। 



बता दें कि नीट परीक्षा में हुई गड़बड़ी की जांच बिहार पुलिस की ईओयू कर रही है। एनटीए की तरफ से दी गई कुछ जानकारी के आधार पर ईओयू ने कुछ अभ्यर्थियों की पहचान की थी। इसके बाद उन्हें पूछताछ के लिए नोटिस भेजा गया था। कुल 9 छात्रों को नोटिस भेजा गया, जिसमें से अभी तक केवल दो अभ्यर्थी ही पहुंचे हैं। 



छात्रा ईशा ने बताया कि वह ईओयू की नोटिस मिलने के बाद यहां आई हैं। नोटिस किस सम्बन्ध में है, इसकी जानकारी उसको नहीं है। ईशा ने बताया कि उन्होंने पटना के सगुना मोड़ स्थित इदिरापुरम के सेंटर पर नीट की परीक्षा दी थी। मीडिया रिपोर्ट में ईओयू के सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि जिन अभ्यर्थियों को पूछताछ के लिए EOU ने बुलाया था, उनके रोल नंबर सॉल्वर गैंग के पास से मिले हैं। ये रोल नंबर किनके हैं, इस बारे में EOU ने NTA से जानकारी मांगी थी।