ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
25-Oct-2020 08:01 AM
GAYA: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच बिहार में खुनी खेल शुरू हो गया है. शिवहर में एक प्रत्याशी की हत्या के बाद अब गया में जाप प्रत्याशी पर फायरिंग की घटना सामने आई है. जाप प्रत्याशी पर कई राउंड फायरिंग की गई. इस दौरान राहत की बात रही है कि उनके काफिले में शामिल सभी लोग सुरक्षित बच गए. यह घटना कोंच थाना अंसारा गांव की है.
भागकर बचाई जान
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि टिकारी विधानसभा के जाप प्रत्याशी अजय यादव पर चुनाव प्रचार के दौरान शनिवार की देर शाम फायरिंग की गई. पुलिस को घटनास्थल से पांच खोला बरामद हुआ है. लेकिन गया एसएसपी राजीव मिश्रा ने इस मामले में कहा कि पुलिस को हवाई फायरिंग की जानकारी मिली थी. प्रथम दृष्टया मामला संदेहास्पद लग रहा है. इसकी जांच की जा रही है.
प्रत्याशी अजय यादव और उनके समर्थकों ने पुलिस को बताया कि गोली उन्हें लक्ष्य करके चलायी गयी थी. इस दौरान जाप प्रत्याशी अजय यादव के साथ एक अंगरक्षक भी था. जिस अंसारा गांव में फायरिंग हुई है. वह नक्सल प्रभावित इलाके में पड़ता है. प्रत्याशी ने बताया कि उनका काफिला अंसारा गांव से जैसे ही आगे बढ़ा की 15-20 की संख्या में अपराधियों ने काफिले पर फायरिंग शुरू कर दी. सभी फिर से अंसारा गांव भागकर जान बचाई.