ब्रेकिंग न्यूज़

पटना का मोस्ट वांटेड अपराधी शिव गोप गिरफ्तार, अपराध से रहा है बहुत पुराना नाता; हत्या के कई मामलों में थी तलाश पटना का मोस्ट वांटेड अपराधी शिव गोप गिरफ्तार, अपराध से रहा है बहुत पुराना नाता; हत्या के कई मामलों में थी तलाश 20 साल की नफरत का खौफनाक अंजाम… ‘कलेजा निकालना था’ कहकर युवक ने पूर्व एयरफोर्स सार्जेंट पर किया जानलेवा हमला BIHAR NEWS : गांधी स्टेडियम में छात्राओं से छेड़खानी, विरोध करने पर मारपीट, फिजिकल ट्रेनर भी घायल; दो आरोपी हिरासत में BIHAR NEWS : खाना बनाते समय लगी आग ने मचाई तबाही, घर का सारा सामान जलकर खाक; लाखों का नुकसान बिहार में STF का बड़ा एक्शन: रेलवे स्टेशन से कुख्यात शराब माफिया गिरफ्तार, अब खुलेंगे उसके नेटवर्क के गहरे राज! Bihar Police Attack : पुलिस पर बड़ा हमला! एएसआई का हाथ टूटा, वार्ड पार्षद समेत कई आरोपी नामजद अमेरिका-ईरान के बीच हुए सीजफायर से भारत को फायदा, जल्द खत्म हो जाएगी यह बड़ी टेंशन अमेरिका-ईरान के बीच हुए सीजफायर से भारत को फायदा, जल्द खत्म हो जाएगी यह बड़ी टेंशन Iran crisis news : ईरान में खतरा बढ़ा! सीजफायर के बाद भारतीयों के लिए दूतावास ने जारी की बड़ी एडवाइजरी, कहा - तुरंत करें यह काम

Home / bihar / तेजस्वी-तेजप्रताप और पप्पू यादव पर केस दर्ज, BJP के 10 नेताओं पर भी...

तेजस्वी-तेजप्रताप और पप्पू यादव पर केस दर्ज, BJP के 10 नेताओं पर भी हुआ FIR

26-Sep-2020 09:15 AM

PATNA:  कृषि बिल के विरोध में हुए प्रदर्शन को लेकर तेजस्वी यादव, तेजप्रताप यादव और पप्पू यादव समेत 100 अज्ञात लोगों पर कोतवाली थाना में केस दर्ज किया गया है. वहीं मारपीट के को लेकर जाप ने बीजेपी के कई नेताओं पर केेस दर्ज कराया है. 

बिना अनुमति प्रदर्शन का आरोप

तेजस्वी यादव, तेजप्रताप यादव और पप्पू यादव समेत 100 लोगों पर बिना अनुमति के प्रदर्शन करने का आरोप लगा है. इस दौरान भीड़ जमा हुई. यही नहीं प्रतिबंधित बेली रोड़ इलाके में प्रदर्शन किया गया. सभी के ऊपर अलग-अलग धाराओं में एफआईआर दर्ज की गयी है. दर्ज एफआईआर में बगैर अनुमति के जुलूस निकालने, कोविड 19, प्रतिबंधित इलाके में प्रदर्शन करने सहित अन्य धाराएं लगायी गयी हैं. 



बीजेपी-जाप ने एक दूसरे पर किया केस

प्रदर्शन के दौरान जाप के कार्यकर्ता बीजेपी ऑफिस के बाहर हंगामा करने लगे. इस दौरान बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने जाप कार्यकर्ताओं की पिटाई कर दीजाप की ओर से भी बीजेपी के दस नेताओं को नामजद करते हुये 60 कार्यकर्ताओं पर कोतवाली थाना में केस दर्ज कराया गया है. वही, बीजेपी की ओर से भी कार्यालय में घुसकर मारपीट करने के मामले में आठ नामजद और 50 अज्ञात समर्थकों पर कोतवाली में केस दर्ज कराया गया है.