ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह? BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

Home / bihar / तेज प्रताप यादव पर FIR, कई और लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

तेज प्रताप यादव पर FIR, कई और लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

28-Aug-2020 07:11 PM

PATNA :  इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. आरजेडी के नेता तेज प्रताप यादव पर एफआईआर दर्ज किया गया है. इनके अलावा कई अन्य लोगों के ऊपर भी मामला दर्ज किया गया है. लॉकडाउन गाइड लाइन उल्लंघन मामले में जिला प्रशासन ने यह मामला दर्ज कराया है.




राजद सुप्रीमो लालू यादव से मिलने रांची पहुंचे उनके बड़े बेटे तेज प्रताप यादव पर एफआईआर दर्ज किया गया है. रांची के चुटिया थाने में लालू के बेटे के ऊपर यह मामला दर्ज कराया गया है. जिला प्रशासन की टीम ने लॉकडाउन गाइड लाइन उल्लंघन मामले में यह शिकायत दर्ज कराई है.


लॉकडाउन के कारण सभी होटल बंद होने के चलते तेज प्रताप यादव  के लिए ख़ास तौर पर होटल कैपिटल रेजीडेंसी को खोला गया था. बता दें कि गुरुवार को तेज प्रताप पिता लालू यादव से मिलने रांची गए थे और वहीं एक होटल कैपिटल रेजीडेंसी में ठहरे थे. मिली जानकारी के अनुसार जिस होटल में वे ठहरे थे उस होटल के खिलाफ कोरोना काल के दौरान नियम उल्लंघन करने का आरोप लगा है और इसी को लेकर एक प्राथमिकी भी दर्ज है.




आपको बता दें कि तेजप्रताप यादव लालू से मिलने के बाद इसी होटल में ठहरे थे. कोरोना संक्रमण को देखते हुए झारखंड सरकार ने राज्य के सभी होटलों को बंद रखने का निर्णय लिया है. बताया जा रहा है कि बिना अनुमति होटल खोलने की वजह से यह केस दर्ज किया गया है.


उधर दूसरी ओर जेडीयू नेता और बिहार सरकार में मंत्री महेश्वर हजारी ने कहा कि राजनीति में रहने वाले लोगों को नियमों का पालन करना चाहिए. जिम्मेदार पद पर जिम्मेदारी भी रखना चाहिए. तेजप्रताप पूर्व स्वास्थ्य मंत्री भी रहे हैं बावजूद इसके गाइडलाइन का पालन नहीं करना गलत है.  सभी को गाइडलाइन का पालन करना चाहिए. ऐसी लापरवाही पर मुकदमा होता ही है.