ब्रेकिंग न्यूज़

घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक Bihar police : अब नहीं लगेगा थाने का चक्कर! ऑनलाइन मिलेंगी 11 बड़ी सुविधाएं, यह स्मार्ट पोर्टल बना गेमचेंजर बिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप Bihar News : पटना में अब घर बैठे मिलेगी जिंदा मछली! 10 जगहों पर खुलेंगे मॉडर्न फिश आउटलेट, देखें पूरी लिस्ट Amazon Parcel Scam : Amazon पार्सल में शराब का खेल! मछली दाना के नाम पर 314 लीटर तस्करी का खुलासा; पढ़िए पूरी खबर Bihar Accident : शराब लदी कार का कहर! दुकान खोल रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी

Home / bihar / डिप्टी CM के जनता दरबार में पहुंची उनकी रिश्तेदार, कहा- मौसा से आई...

डिप्टी CM के जनता दरबार में पहुंची उनकी रिश्तेदार, कहा- मौसा से आई हूं स्कूल में एडमिशन के लिए पैरवी कराने

12-Jan-2021 11:34 AM

PATNA:  डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद के जनता दरबार में कई लोग पहुंचे हुए हैं. उनमें एक उनकी रिश्तेदार भी पहुंची हुई हैं. वह अपनी बेटी के नामांकन एक स्कूल में कराना चाहती है. एक महिला जनता दरबार में पहुंची और बताया कि तारकिशोर प्रसाद उसके मौसा हैं. वह अपनी बेटी के नामांकन कराने के लिए आई है. वह चाहती है कि बेटी का एक स्कूल में उसका एडमिशन हो जाए. 

अधिकारी मांग रहे रिश्वत

तारकिशोर प्रसाद के जनता दरबार में कई जगहों से लोग पहुंचे हुए हैं. लोग अपनी-समस्याओं को बता रहे हैं. कुछ लोग अपनी समस्या को आवेदन के माध्यम से दे रहे हैं. इस दौरान तारकिशोर प्रसाद सभी को भरोसा दे रहे हैं. उनका आवेदन पर अधिकारी संज्ञान लेंगे. एक बुजुर्ग ने आरोप लगाया कि इंदिरा आवास के नाम पर अधिकारी पैसा मांग रहे हैं. वह खुद विकलांग है. दौड़ते-दौड़ते परेशान है, लेकिन अधिकारी सुन नहीं रहे हैं. पैसे की डिमांड कर रहे हैं. ऐसे में तारकिशोर प्रसाद ने उनसे लिखित में शिकायत देने को कहा है. डिप्टी सीएम ने भरोसा दिया की वह इसकी जांच कराएंगे. 

बैंक के नाम पर गड़बड़ी

गोपालगंज में पैक्स  के द्वारा बैंक चलाए जाने की एक शख्स ने शिकायत की. कहा कि किसानों के करोड़ों रुपए पैक्स  के नाम पर बैंक खोल कर जमा करा दिए और आज तक इस पूरे मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई. 2017 में मामला दर्ज हुआ, लेकिन इस मामले में आज तक किसी अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं हुई. पूरे मामले में उपमुख्यमंत्री ने सरकार विभाग के सचिव को जांच का आदेश दिया है. साथ ही रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया को पूरे मामले की जानकारी देने का निर्देश दिया है.