Bihar Energy News : बिहार में इस सरकारी कंपनी का जल्द आएगा IPO, ऑफिसर ने किया कन्फर्म; NSE में होगी लिस्टिंग ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी Ganga Aarti : बिहार में बनारस जैसा नजारा! पटना के घाटों पर शुरू होगी भव्य गंगा महाआरती, जानिए कब और कहां क्या आपका चेहरा भी धूप में रहने से पड़ गया है काला? बिना पार्लर जाए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और लौटाएं त्वचा की खोई हुई निखार बड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव में बड़ा बदलाव! अब सरकारी स्कूल में नहीं होगा यह काम; पंचायती राज विभाग ने जारी किया निर्देश Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी
18-Oct-2023 12:37 PM
By First Bihar
RANCHI: राजधानी रांची में बुधवार को एक बड़ा हादसा होते होते टल गया। इंडिगो की फ्लाईट रांची एयरपोर्ट पर उड़ान भरने के लिए तैयार थी, तभी विमान के इंजन में खराबी आ गई। इसके बाद फ्लाइट पर सवार यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। पायलट ने सूझबूझ का परिचय देते हुए फ्लाइट को रोक दिया, जिससे आज एक बड़ा हादसा होने से बच गया।
दरअसल, बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर इंडिगो की विमान संख्या 6E 7562 कोलकाता के लिए उड़ान भरने को तैयारी थी। सभी यात्री फ्लाइट में बैठ चुके थे। फ्लाइट टेकऑफ करने ही वाली थी कि उसके इंजन में खराबी आ गई। पायलट ने तुरंत टेकऑफ को रोक दिया। इसके बाद तुरंत इसकी जानकारी एयरपोर्ट अथॉरिटी को दी गई।
सभी यात्रियों को विमान से बाहर निकाला गया और सूचना के बाद मकेनिकल टीम और इंजीनियर मौके पर पहुंचे और खराबी की जांच शुरू की। फ्लाइट में करीब डेढ़ सौ यात्री सवार थे। गनीमत की बात रही कि उड़ान से पहले ही फ्लाइट के इंजन में खराबी का पता चल गया और पायलट की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।