ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल

Home / bihar / सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले में सलमान खान पर केस दर्ज, करण जौहर...

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले में सलमान खान पर केस दर्ज, करण जौहर और एकता कपूर का भी नाम शामिल

01-Jul-2020 03:35 PM

PATNA :अभी-अभी बड़ी खबर सामने आ रही है। सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में बिहार में एक और केस दर्ज किया गया है। मुजफ्फरपुर के बाद अब हाजीपुर में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान पर केस दर्ज किया गया है। इस मामले में हाजीपुर कोर्ट में सलमान खान के अलावे करण जौहर, निर्माता संजय लीला भंसाली , निर्देशक आदित्य चोपड़ा और एकता कपूर समेत सात पर परिवाद दायर किया गया है। 


इससे पहले मुजफ्फरपुर में भी फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में वकील सुधीर कुमार ओझा ने सीजेएम कोर्ट में परिवाद दर्ज कराया है। परिवाद में उन्होंने फिल्म अभिनेता सलमान खान, निर्माता संजय लीला भंसाली, आदित्य चोपड़ा, करण जौहर, साजिद नाडियावाल, एकता कपूर, भूषण कुमार और दिनेश विजयन को नामजद किया है। कोर्ट ने इसपर सुनवाई के लिए तीन जुलाई की डेट तय की है। 


बता दें कि बता दें कि बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के गुनाहगारों को सजा दिलाने के लिए अभिनेता शेखर सुमन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के साथ मिलकर उतरे हैं।शेखर सुमन ने इस बात की आशंका जताई है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत सामान्य बात नहीं है। सुशांत ने आत्महत्या नहीं की बल्कि उसे इस हद तक जाने पर मजबूर किया गया। सुशांत को इंसाफ दिलाना बिहारी को इंसाफ दिलाने की तरह है।शेखर सुमन ने कहा कि इस सुशांत सिंह राजपूत के मामले में जो सब कोई देख रहा है। वह आधा सच है, हम पूरे सच को सामने लाने के लिए संघर्ष करेंगे।




गौरतलब है कि सुशांत की मौत के सिलसिले में पुलिस ने परिवार, दोस्त, पुराने मैनेजर, टीम मेम्बर्स, हाउस स्टाफ और फ्रेंड रिया चक्रवर्ती समेत करीब अब तक 26 लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है। यशराज फिल्म्स की ओर से वह कॉन्ट्रैक्ट कॉपी भी जमा की जा चुकी है, जिसे सुशांत ने 2012 में साइन किया था। उनके डॉक्टर का बयान अभी नहीं लिया गया है। पिछले बुधवार को उनके सीए का बयान दर्ज किया गया था। वहीं पुलिस ने एक्ट्रेस संजना सांघी  से पूछताछ की है। संजना सांघी सुशांत की अच्छी दोस्त और उनकी आखिरी फिल्म फिल्म 'दिल बेचारा' की को-स्टार हैं।