किसान पिता ने बेटी को हेलीकॉप्टर से किया विदा, ‘उड़न खटोला’ को देखने के लिए उमड़ पड़ी भारी भीड़ किशनगंज में बसे बाहरी लोगों की जमीन के कागजातों की होगी जांच, बिहार विधानसभा में विजय सिन्हा का बड़ा एलान किशनगंज में बसे बाहरी लोगों की जमीन के कागजातों की होगी जांच, बिहार विधानसभा में विजय सिन्हा का बड़ा एलान BPSC APO Recruitment 2026: BPSC ने असिस्टेंट प्रॉसीक्यूशन ऑफिसर के लिए निकाली भर्ती, 300 पदों पर बहाली; ऐसे करें आवेदन BPSC APO Recruitment 2026: BPSC ने असिस्टेंट प्रॉसीक्यूशन ऑफिसर के लिए निकाली भर्ती, 300 पदों पर बहाली; ऐसे करें आवेदन Bihar Co News: डिप्टी CM विजय सिन्हा का आदेश...फील्ड से बाहर हो गए CO, बॉडीगार्ड के माध्यम से घूस लेने की मिली थी शिकायत Bihar AEDO Exam : AEDO परीक्षा के लिए रिवाइज्ड एग्जाम डेट जारी, इस दिन तक होगी परीक्षा; जल्द जारी होगा एडमिट कार्ड Bihar News: सिलेंडर ब्लास्ट में 10 लोग गंभीर रूप से झुलसे, खाना बनाने के दौरान हुआ हादसा Bihar News: सिलेंडर ब्लास्ट में 10 लोग गंभीर रूप से झुलसे, खाना बनाने के दौरान हुआ हादसा Holi 2026: होली वाला गुलाल असली है या नकली? क्वालिटी चेक करने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके
27-Feb-2026 01:49 PM
By SANT SAROJ
Bihar News: सुपौल के त्रिवेणीगंज से बड़ी खबर सामने आई है। अनुमंडलीय अस्पताल में परिवार नियोजन ऑपरेशन के बाद 26 वर्षीय महिला रूबी कुमारी की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा किया और अस्पताल के सामने NH-327E को जाम कर दिया।
मृतका त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के कशहा लतौना वार्ड 3 निवासी दिनेश कुमार की पत्नी थीं। परिजनों के अनुसार, रूबी कुमारी को गुरुवार सुबह परिवार नियोजन ऑपरेशन के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ऑपरेशन के बाद उन्हें अस्पताल में ही रखा गया।
परिजनों का आरोप है कि शनिवार सुबह उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। कई बार कहने के बावजूद डॉक्टरों ने समय पर उचित इलाज नहीं किया। काफी देर बाद डॉक्टर मरीज को देखकर ऑक्सीजन लगाकर चले गए। गंभीर स्थिति में परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
सुबह करीब 10 बजे परिजन शव लेकर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे और हंगामा किया। अस्पताल प्रशासन से संतोषजनक जवाब न मिलने पर उन्होंने अस्पताल के मुख्य गेट पर ट्रक खड़ा कर दिया और शव सड़क पर रखकर NH-327E जाम कर दी। यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।
परिजनों की मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच हो, दोषी डॉक्टर और नर्सों पर कार्रवाई की जाए और मृतका के परिवार को न्याय और मुआवजा दिया जाए। परिजन टायर जलाकर हंगामा कर रहे हैं। मौके पर त्रिवेणीगंज पुलिस पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने और जाम हटवाने का प्रयास कर रही है। पुलिस और प्रशासन परिजनों को समझाने-बुझाने में लगे हैं, लेकिन परिजन अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं और न्याय की मांग कर रहे हैं।