ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़

BIHAR CRIME : नहर किनारे पड़ी महिला की लाश से मची सनसनी, इलाके में मचा हडकंप

BIHAR CRIME : महिला की मौत कंठ में गोली लगने से हुई है। फिलहाल मृतक महिला के शव की पहचान नहीं की जा सकी है। वहीं पुलिस शव को कब्जे में लेकर छानबीन कर रही है।

20-Feb-2025 02:30 PM

By First Bihar

BIHAR CRIME : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या,लूट,छिनतई की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सुपौल से निकल कर सामने आ रहा है। जहां महिला की लाश मिलने से सनसनी मच गई है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है। 


जानकारी के अनुसार,  सुपौल जिले में एक महिला की डेड बॉडी मिलने से हड़कंप मच गया है। राघोपुर थाना क्षेत्र के डुमरी पंचायत में गम्हारिया उपशाखा नहर के पास गुरुवार सुबह करीब 7 बजे एक महिला का शव मिला। प्रथम दृष्ट्या ऐसा लगता है कि महिला की मौत कंठ में गोली लगने से हुई है। फिलहाल मृतक महिला के शव की पहचान नहीं की जा सकी है। वहीं पुलिस शव को कब्जे में लेकर छानबीन कर रही है।


बताया जा रहा है कि डुमरी पंचायत में गम्हारिया उपशाखा नहर के पास गुरुवार सुबह खेत जा रहे लोगों ने एक महिला (25 वर्ष) का शव देखने पर शोर मचाया। इसके बाद किसी ने घटना की जानकारी राघोपुर थाना पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।इसके बाद इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है। 


इधर, थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हुई है। छानबीन की जा रही है। प्रथम दृष्ट्या दूसरे जगह हत्या कर महिला के शव को यहां फेंका गया है। हर बिंदु पर जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।