बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़
19-Jun-2025 06:51 PM
By First Bihar
SUPAUL: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक संजीव मिश्रा ने गुरुवार को छातापुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बनैली पट्टी पंचायत में जनसंवाद कार्यक्रम के तहत लोगों से सीधा संवाद स्थापित किया। इस दौरान उन्होंने गांव के विभिन्न वार्डों का भ्रमण कर स्थानीय निवासियों से उनकी समस्याएं और क्षेत्र की ज़मीनी हकीकत को जाना।
जनसंवाद अभियान के तहत संजीव मिश्रा ने ग्रामीणों से कहा कि आज भी हमारे समाज के अंतिम पंक्ति के लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं, चाहे वह शिक्षा हो, स्वास्थ्य सेवा हो या फिर सड़क व पेयजल की व्यवस्था। उन्होंने स्पष्ट किया कि वीआईपी पार्टी का उद्देश्य सिर्फ चुनाव लड़ना नहीं, बल्कि समाज के वंचित, पिछड़े और उपेक्षित वर्गों की आवाज़ बनना है।
लोगों ने क्षेत्र में खराब सड़कों, शुद्ध पेयजल की कमी, युवाओं के लिए रोजगार और वृद्धावस्था पेंशन जैसी समस्याएं सामने रखीं। संजीव मिश्रा ने इन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर समाधान कराने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम के दौरान युवाओं की भारी उपस्थिति रही, जिनमें शिक्षा और स्वरोजगार को लेकर विशेष रुचि दिखाई दी। इस अवसर पर संजीव मिश्रा ने कहा कि "हमारा प्रयास है कि हर गांव में बेहतर शिक्षा और तकनीकी प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध हो, ताकि हमारे नौजवान बिहार में रहकर ही अपना भविष्य गढ़ सकें।"
उन्होंने कहा कि विकासशील इंसान पार्टी (VIP) सामाजिक न्याय और विकास का मिशन लेकर कार्य कर रही है और आमजन से जुड़े मुद्दों को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में ईमानदार और विकासशील नेतृत्व का चुनाव कर बिहार को एक नई दिशा दें। जनसंवाद कार्यक्रम के अंत में स्थानीय लोगों ने संजीव मिश्रा का जोरदार स्वागत किया और उनके द्वारा उठाए जा रहे जनहित के मुद्दों की सराहना की।