ब्रेकिंग न्यूज़

देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी BIHAR NEWS : हाईटेक निगरानी से खनन माफियाओं पर शिकंजा, अब हर ट्रक पर डिजिटल नजर; चलते -चलते हो जाएगा नाप -तौल नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम Bihar new road project : अब सफर होगा आसान! इस जिलें में 5 नई सड़कों से ट्रैफिक होगा फ्री; जानिए किस-किस इलाके में होगा निर्माण भारत-नेपाल सीमा पर SSB का बड़ा एक्शन, फर्जी आधार कार्ड के साथ बांग्लादेशी नागरिक को दबोचा

Home / bihar / supaul-news / Bihar police news : महिला कॉन्स्टेबल की संदिग्ध मौत: बंद बाथरूम में फंदे...

Bihar police news : महिला कॉन्स्टेबल की संदिग्ध मौत: बंद बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव, नोट्स से खुल सकते हैं राज

सुपौल में महिला कॉन्स्टेबल रितु कुमारी का शव बंद बाथरूम में फंदे से लटका मिला। पुलिस को घटनास्थल से नोट्स और मोबाइल मिला है। मामला आत्महत्या या साजिश, जांच जारी।

22-Mar-2026 09:54 AM

By First Bihar

Bihar police news : बिहार के सुपौल जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला कॉन्स्टेबल का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका हुआ मिला। यह घटना किशनपुर ब्लॉक परिसर स्थित सभा भवन की है, जहां शनिवार रात यह दर्दनाक व चौंकाने वाली घटना सामने आई। मृतक की पहचान आरा जिले के पटखौली गांव निवासी रितु कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।


जानकारी के अनुसार, जिस बाथरूम से महिला कॉन्स्टेबल का शव बरामद हुआ, उसका नियमित उपयोग नहीं किया जाता था। उस बंद पड़े बाथरूम में चुनाव से संबंधित सामग्री रखी गई थी। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर रितु कुमारी वहां कैसे पहुंचीं और उन्होंने इसी स्थान को क्यों चुना। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है, लेकिन परिस्थितियां कई तरह के संदेह भी पैदा कर रही हैं।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। कोसी रेंज के डीआईजी कुमार आशीष, सुपौल के एसपी शरथ आरएस सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। साथ ही एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया है।


पुलिस सूत्रों के अनुसार, रितु कुमारी मुजफ्फरपुर जिला बल में कार्यरत थीं और वर्तमान में सुपौल के भीमनगर में प्रशिक्षण ले रही थीं। हाल ही में उनकी ड्यूटी रामनवमी और ईद जैसे संवेदनशील मौकों पर भी लगाई गई थी। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से वह मानसिक तनाव में थीं, हालांकि तनाव के कारणों को लेकर अभी कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।


घटनास्थल से पुलिस को कुछ लिखित नोट्स भी मिले हैं, जिन्हें जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है। माना जा रहा है कि इन नोट्स से मामले की सच्चाई सामने आ सकती है। इसके अलावा मृतका का मोबाइल फोन भी उसकी जेब से बरामद हुआ है, जिसे जब्त कर लिया गया है और उसकी कॉल डिटेल्स तथा अन्य डाटा की जांच की जा रही है।


किशनपुर थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन कुमार ने बताया कि मामले की हर पहलू से गहन जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच और बरामद साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस आत्महत्या और अन्य संभावित कारणों दोनों एंगल से जांच कर रही है।


इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं, खासकर सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस कर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर। एक ओर जहां पुलिस बल में कार्यरत जवान कानून-व्यवस्था बनाए रखने में जुटे रहते हैं, वहीं उनके व्यक्तिगत जीवन में आने वाली समस्याएं अक्सर अनदेखी रह जाती हैं। रितु कुमारी की मौत ने इस गंभीर मुद्दे को एक बार फिर सामने ला दिया है। फिलहाल पूरे मामले की सच्चाई जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी, लेकिन इस घटना ने सुपौल समेत पूरे राज्य में सनसनी फैला दी है।