Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार
12-Feb-2026 04:32 PM
By SANT SAROJ
SUPAUL: बिहार में रफ्तार का कहर जारी है। इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के सुपौल जिले से आ रही है, जहां दर्दनाक सड़क हादसे में 3 युवकों की मौत हो गयी है। वही दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। घटना किशनपुर थाना क्षेत्र के नेमनमा चौक के पास की है। जहां दो बाइकों की सीधी भीड़ंत में यह हादसा हो गया।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर तीनों बाइक सवार की मौत हो गयी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बाइक तेज रफ्तार में थीं और अचानक आमने-सामने आ जाने के बाद अफरा-तफरी मच गयी। वहीं तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल सुपौल सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान एक और युवक की मौत हो गई। इस तरह हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है।
सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि दो घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। उन्हें बेहतर ईलाज के लिए रेफर करने की तैयारी की जा रही है। घायल युवकों का इलाज जारी है और डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है। बताया जा रहा है कि एक बाइक पर तीन युवक सवार थे। सभी युवक 18 से 25 वर्ष उम्र के बताए जा रहे हैं। हालांकि अभी तक मृतकों और घायलों की आधिकारिक पहचान नहीं हो पाई है।
हादसे के पीछे ओवरस्पीडिंग और लापरवाही की आशंका जताई जा रही है, लेकिन दुर्घटना के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। घटना की सूचना मिलते ही किशनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटनाग्रस्त दोनों बाइकों को जब्त कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की गहन जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।