ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़

Road Accident In Bihar: मैट्रिक परीक्षार्थियों की ऑटो में सुपौल पुलिस की बेलगाम गाड़ी ने मारी टक्कर,छात्रा की हालत गंभीर

Road Accident In Bihar: सुपौल पुलिस की बेलगाम हुई गाड़ी ने मैट्रिक छात्राओं की एक ऑटो में टक्कर मार दी। दोनों गाड़ी गड्ढे में जा गिरे। जिसमें कई छात्राएं जख्मी हुई हैं। इस घटना में एक छात्रा की हालत नाजुक है।

17-Feb-2025 11:12 AM

By First Bihar

Road Accident In Bihar : बिहार के अंदर सड़क हादसों के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सुपौल से निकल कर सामने आ रहा है। जहां मैट्रिक परीक्षा देने जा रही छात्राओं से भरी एक ऑटो में पुलिस की गश्ती गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी। 


जानकारी के अनुसार सुपौल में मैट्रिक परीक्षा देने जा रही छात्राओं से भरी एक ऑटो में पुलिस की गश्ती गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर के बाद पुलिस की गाड़ी और ऑटो दोनों सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में पलट गए। वहीं ऑटो में सवार दो छात्रा सहित एक विद्यालय के सहायक शिक्षक जख्मी हो गए। इसके बाद सभी को आनन-फानन में एक निजी अस्पताल ले जाया गया।


वहीं, इस घटना में  एक छात्रा की हालत नाजुक बतायी जा रही है। यह घटना ललितग्राम थाना क्षेत्र के ललितग्राम–रामजनकी चौक के कट के समीप रानीपट्टी नहर मार्ग की है। ललितग्राम–रामजनकी चौक के कट के समीप रानीपट्टी नहर मार्ग पर सोमवार की सुबह यह घटना हुई है। जहां बिहार बोर्ड की दसवीं की परीक्षा देने जा रही कुछ छात्राएं एक ऑटो में सवार होकर सेंटर पर जा रही थीं। इस दौरान पुलिस की गश्ती गाड़ी ने पीछे से ऑटो में टक्कर मार दी। इसके बाद  दोनों गाड़ी गड्ढे में पलट गयी। ऑटो चालक ने बताया कि टक्कर मारने के बाद पुलिस गाड़ी का चालक फरार हो गया। 


इधर, इस घटना को लेकर ऑटो के चालक ने बताया कि 6 छात्राओं को लेकर वह परीक्षा दिलाने के लिए प्रतापगंज से आ रहे थे। पीछे से पुलिस की गाड़ी आ रही थी। पुलिस गाड़ी काफी तेज रफ्तार से आ रही थी। तभी अचानक पीछे से ऑटो में टक्कर मार दी। जिसके बाद दोनों गाड़ी नहर में गिर गया। ऑटो में सवार छात्राएं पानी में गिर गयी थी और उसको हमलोग ही बाहर निकाले। बताया कि पुलिस की गाड़ी से चालक बाहर निकलकर फरार हो गया था।