Bihar Road Project: पटना की ट्रैफिक व्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार, इस महत्वपूर्ण सड़क के विस्तार को केंद्र की मंजूरी Bihar Road Project: पटना की ट्रैफिक व्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार, इस महत्वपूर्ण सड़क के विस्तार को केंद्र की मंजूरी Bihar Road : पटना का यह बड़ा सड़क प्रोजेक्ट इसी महीने हो सकता है चालू, जानिए क्या है नया अपडेट Bihar News: बिहार के इस फोरलेन के निर्माण कार्य में आएगी तेजी, अबतक 316 करोड़ रुपये का भुगतान Bihar News: बिहार के इस फोरलेन के निर्माण कार्य में आएगी तेजी, अबतक 316 करोड़ रुपये का भुगतान Bihar Vidhan Sabha : देश के सदनों में गिर रही मर्यादा, पटना में बोले ओम बिड़ला- जल्द ही हर राज्यों में शुरू होगा डिजिटल सदन बिहार में अमानवीय घटना: नाबालिग प्रेमी युगल से रात के अंधेरे में हैवानियत, वीडियो वायरल होते ही लड़की ने उठा लिया खौफनाक कदम बिहार में अमानवीय घटना: नाबालिग प्रेमी युगल से रात के अंधेरे में हैवानियत, वीडियो वायरल होते ही लड़की ने उठा लिया खौफनाक कदम Bihar CO News: यह CO अपना दफ्तर चलाते थे..जमकर वसूली होती थी, पटना DM ने कराया था सस्पेंड, तीन सालों बाद मिली यह 'सजा' Bihar education news : एग्जाम सेंटर पर 2 घंटे लेट पहुंचा CTET एग्जाम का क्वेश्चन पेपर, परीक्षार्थियों ने जमकर किया हंगामा; परीक्षा का भी किया बहिष्कार
07-Feb-2026 10:27 AM
By First Bihar
Bihar Assembly : सुपौल जिले में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर भपटियाही थाना क्षेत्र में चलाए गए सघन वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने बिहार विधानसभा पास स्टीकर लगी दो लग्जरी इनोवा क्रिस्टा कारों से भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप बरामद की है। इस कार्रवाई में पुलिस ने चार तस्करों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो चारपहिया वाहन, चार मोबाइल फोन और 25 हजार रुपये नकद भी जब्त किए गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, भपटियाही थाना पुलिस ने चिकनी धर्मकांटा और इंडो-नेपाल रोड पर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया था। इसी दौरान पटना नंबर प्लेट वाली दो संदिग्ध इनोवा क्रिस्टा कारों (नंबर BR 01 PG 3280 और BR 01 JS 2709) को जांच के लिए रोका गया। दोनों वाहनों पर बिहार विधानसभा का पास स्टीकर लगा हुआ था, जिससे पहली नजर में यह वाहन वीआईपी मूवमेंट का आभास दे रहे थे। हालांकि पुलिस को गाड़ियों की गतिविधि संदिग्ध लगी, जिसके बाद गहन तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान दोनों वाहनों से नशीली कफ सिरप की बड़ी खेप बरामद की गई।
पुलिस ने कुल 3280 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त की है। बरामद खेप में 10 कार्टन से 1680 बोतल विसकफ कॉरेक्स तथा 12 कार्टन से 1600 बोतल विस्कॉफ सिरप शामिल है। पुलिस के अनुसार, विस्कॉफ सिरप की कीमत लगभग 2 लाख 75 हजार 520 रुपये आंकी गई है, जबकि विसकफ कॉरेक्स सिरप की कीमत करीब 2 लाख 91 हजार 379 रुपये बताई गई है। इस प्रकार कुल बरामद नशीले पदार्थों की अनुमानित कीमत 5 लाख 66 हजार 899 रुपये है।
इस कार्रवाई का नेतृत्व भपटियाही थानाध्यक्ष प्रजेश दुबे ने किया। पुलिस ने मौके से चार तस्करों को गिरफ्तार किया, जिनकी पहचान रणधीर कुमार सिंह (निवासी—सोभी डुमारा, भोजपुर), कन्हैया महतो, सोनू कुमार और सुधीर कुमार (तीनों निवासी कदमकुआं थाना क्षेत्र, पटना) के रूप में की गई है। पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक पूछताछ में कई अहम सुराग मिले हैं, जिसके आधार पर आगे की जांच तेज कर दी गई है।
इस मामले में भपटियाही थाना कांड संख्या 32/2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब बरामद कफ सिरप के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक की गहन जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि नशीली दवाओं की यह खेप कहां से लाई गई थी और किन-किन स्थानों पर इसकी आपूर्ति की जानी थी। इसके साथ ही बिहार विधानसभा पास स्टीकर के दुरुपयोग के पहलू की भी जांच की जा रही है।
सुपौल एसपी शरथ आरएस ने शुक्रवार देर शाम प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि जिले में नशा तस्करी के खिलाफ प्रभावी और निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि नशा तस्करी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई से इलाके में नशा तस्करों के बीच हड़कंप मच गया है और पुलिस आगे भी ऐसे अभियानों को जारी रखने की तैयारी में जुटी है।