ब्रेकिंग न्यूज़

बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम

Home / bihar / supaul-news / सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे...

सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल

सुपौल के छातापुर में 28-29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का आयोजन होगा। कार्यक्रम में बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलेगा और अभिनेता चंकी पांडे भी शामिल होंगे।

27-Mar-2026 09:08 PM

By First Bihar

SUPAUL: सुपौल जिले के छातापुर प्रखंड में 28 एवं 29 मार्च को “पनोरमा स्टार – 2026” का भव्य आयोजन किया जा रहा है। 28 मार्च को इस कार्यक्रम का शुभारंभ पनोरमा ग्रुप के निदेशक संजीव मिश्रा द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में किया जाएगा। यह आयोजन छातापुर क्षेत्र के लिए गर्व का विषय माना जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भागीदारी देखने को मिल रही है।


पनोरमा ग्रुप के प्रतिनिधि रितेश कुमार झा ने जानकारी देते हुए बताया कि 29 मार्च को बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता चंकी पांडे इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए छातापुर पहुंचेंगे, जिससे कार्यक्रम की भव्यता और आकर्षण और भी बढ़ जाएगा। उन्होंने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करना है, ताकि वे कला, संगीत एवं रचनात्मक क्षेत्रों में आगे बढ़ सकें।


कार्यक्रम के अंतर्गत गायन, नृत्य एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 4 वर्ष से 12 वर्ष तक के बच्चों को भाग लेने का अवसर दिया गया है। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान के लिए आकर्षक नगद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे, जिससे बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होगी और वे अपने कौशल को और बेहतर बनाने के लिए प्रेरित होंगे।


श्री झा ने आगे बताया कि इस आयोजन को सफल बनाने के लिए छातापुर स्थित दुर्गा मंदिर के समीप होटल बंधन में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंच निर्माण, सजावट, ध्वनि व्यवस्था एवं अतिथियों के स्वागत की व्यापक व्यवस्था की गई है। स्थानीय लोगों का भी इस कार्यक्रम में भरपूर सहयोग मिल रहा है।


इसी के साथ 29 मार्च को पनोरमा पब्लिक स्कूल का छठा वार्षिकोत्सव भी मनाया जाएगा, जिससे यह आयोजन और अधिक विशेष और यादगार बन जाएगा। पनोरमा ग्रुप का उद्देश्य शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को सांस्कृतिक एवं रचनात्मक मंच प्रदान करना है, ताकि उनके आत्मविश्वास का विकास हो और वे भविष्य में नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर सकें।