VOTER ADHIKAR YATRA : बिहार में इन दिनों वोटर अधिकार यात्रा चल रही है। यह यात्रा बिहार में महागठबंधन में शामिल पार्टी के तरफ से निकाली जा रही है। इसी कड़ी में अब जो सुचना निकल कर सामने आई है। उसके मुताबिक इस यात्रा में कांग्रेस लीडर प्रियंका गांधी आज शामिल होंगी। प्रियंका आज और कल बिहार में रहेंगी इस दौरान वह सुपौल और सीतामढ़ी में इस यात्रा में शामिल होंगी। 


जानकारी के मुताबिक, राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी सुपौल से शुरू हुई यात्रा में शामिल होकर मधुबनी होते हुए दरभंगा बेस कैंप तक पहुंचेंगी। वहीं, बिहार आने से पहले उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि लोकतंत्र में आम जनता के पास सबसे बड़ा अधिकार है "वोट का अधिकार", जिसका इस्तेमाल करके जनता सरकार चुनती है। इसका यह भी मतलब है कि लोकतंत्र में जनता ही मालिक है। लेकिन आज वोट चोरी के जरिये इस बुनियादी अधिकार को छीना जा रहा है। 'वोटर अधिकार यात्रा' जनता के वोट के अधिकार की रक्षा की लड़ाई है। वोट चोरी बंद होने तक यह लड़ाई जारी रहेगी।


मालूम हो कि, जिस दिन प्रियंका गांधी का बिहार में आगमन हो रहा है उसी दिन हरतालिका तीज व्रत है। बिहार में यह व्रत सुहागीन महिलाएं पूरे दिन उपवास रख कर अपने पति की लंबी आयु के की कामना करती हैं। उस दिन प्रियंका गांधी का बिहार आकर महिलाओं के बीच होना कहीं ना कहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कोर वोटर आधी आबादी पर सेंधमारी करने का प्रयास है। 


आपको बताते चलें कि, प्रियंका गांधी जिस जगह दौरा करेंगी, वह एनडीए का गढ़ माना जाता है। अब कांग्रेस पार्टी इस फिराक में है कि लोकसभा चुनाव में जिस तरह शाहाबाद में एनडीए का सफाया कर दिया गया। उसी तरह उत्तर बिहार में भी एनडीए का सफाया हो और इसके लिए महिला वोटरों को  साधने की पूरी तैयारी है।