PATNA: ज्ञान बिंदु GS एकेडमी के निदेशक रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की संदिग्ध मौत के बाद रविवार देर शाम उनका पार्थिव शरीर नेपाल से उनके पैतृक गांव सुपौल लाया गया। घर पर शव पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवारवालों के आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। 


इस घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है। प्रिंस यादव की संदिग्ध मौत से लोग काफी सदमें में हैं, और मामले की जांच की मांग कर रहे हैं। बता दें कि 2 जून को पटना में हुए कोचिंग विवाद में रौशन आनंद के साथ-साथ उनके भाई प्रिंस यादव को भी आरोपी बनाया गया था। एफआईआर दर्ज होने के अगले दिन ही रौशन आनंद को गिरफ्तार कर लिया जेल भेज दिया गया। 


जबकि प्रिंस आनंद नेपाल चले गये थे और रविवार की सुबह नेपाल में उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। जिसकी सूचना मिलते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया। नेपाल गये परिवार के सदस्य रविवार की देर शाम पार्थिव शरीर को लेकर गांव पहुंचे। 


शव के गांव पहुंचते ही लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। वही शव को देखते ही परिजन फूट फूट कर रोने लगे। उनके आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। बताया जाता है कि रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की संदिग्ध मौत के बाद साथ में उनके साथ होटल में मौजूद सभी युवकों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी है। घटना के तमाम बिन्दुओं की जांच की जा रही है।