बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़
24-Aug-2025 02:48 PM
By First Bihar
BIHAR ELECTION : बिहार विधानसभा चुनाव के पहले SIR के मुद्दे को लेकर कांग्रेस-आरजेडी सहित सभी विपक्षी दल वोटर अधिकार यात्रा पर है। तेजस्वी और राहुल गांधी प्राइम फेस बनकर वोट चोरी के नारे के साथ 17 अगस्त से पूरे बिहार का दौरा कर रहे हैं। इनके अलावा भी इस यात्रा में देश के कई बड़े नेता भी इसमें शामिल हो रहे हैं। इस बीच अब प्रियंका गांधी की भी एंट्री होने वाली है।
जानकारी के मुताबिक,आगामी 26 और 27 अगस्त को कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी भी बिहार दौरे पर रहेंगी।प्रियंका के दो दिनों का दौरे में 26 अगस्त को वह सुपौल जिले में यात्रा करेंगी और उस दिन रात में विश्राम के बाद दूसरे दिन सीतामढ़ी का दौरा होगा और वह जानकी मंदिर में जाकर पूजा भी करेंगी। ऐसा माना जा रहा है कि इन दो दिनों में वह बिहार की आधी आबादी महिला वोटरों को साधने का प्रयास करेंगी।
मालूम हो कि, जिस दिन प्रियंका गांधी का बिहार में आगमन हो रहा है उसी दिन हरतालिका तीज व्रत है। बिहार में यह व्रत सुहागीन महिलाएं पूरे दिन उपवास रख कर अपने पति की लंबी आयु के की कामना करती हैं। उस दिन प्रियंका गांधी का बिहार आकर महिलाओं के बीच होना कहीं ना कहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कोर वोटर आधी आबादी पर सेंधमारी करने का प्रयास है।
आपको बताते चलें कि, प्रियंका गांधी जिस जगह दौरा करेंगी, वह एनडीए का गढ़ माना जाता है। अब कांग्रेस पार्टी इस फिराक में है कि लोकसभा चुनाव में जिस तरह शाहाबाद में एनडीए का सफाया कर दिया गया। उसी तरह उत्तर बिहार में भी एनडीए का सफाया हो और इसके लिए महिला वोटरों को साधने की पूरी तैयारी है।