बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़
29-Apr-2025 05:37 PM
By First Bihar
SUPAUL: 30 अप्रैल 2025 को भगवान परशुराम की जयंती है। इस पावन अवसर पर छातापुर में एक भव्य ब्राह्मण सम्मेलन एवं सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह ऐतिहासिक कार्यक्रम शाम 4:30 बजे से प्रारंभ होगा। स्व.श्याम नारायण मिश्र निवास, एस.एन.पी. स्कूल के सामने, बलुआ बाज़ार, छातापुर में कार्यक्रम का कल आयोजन होगा।
इस समारोह में छातापुर सहित पूरे क्षेत्र के ब्राह्मण बंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति दर्ज होगी। यह आयोजन न केवल भगवान परशुराम के जीवन और आदर्शों को स्मरण करने का अवसर है, बल्कि ब्राह्मण समाज की एकता, संस्कृति और आत्मगौरव को मजबूती देने का संकल्प भी है।
इस मौके पर विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा मुख्य उपस्थिति में रहेंगे, जो सदैव ब्राह्मण समाज की गरिमा, अधिकार और संगठन के लिए संघर्षरत रहे हैं। संजीव मिश्रा ने समाज के लोगों को इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निमंत्रित किया है। उनका संदेश है कि "ब्राह्मणों का स्वाभिमान हमारी प्राथमिकता है। छातापुर से आत्मगौरव की नई चेतना जागेगी।" जहाँ ब्राह्मण, वहाँ संजीव मिश्रा..उन्होंने कहा कि इस भावना को साकार करते हुए, सभी ब्राह्मण बंधुओं से सादर निवेदन है कि वे इस पुनीत अवसर पर सपरिवार पधारकर आयोजन की शोभा बढ़ाएँ।