बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़
02-Feb-2025 10:28 AM
By First Bihar
BIHAR CRIME : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या,लूट,छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला कोसी-सीमांचल क्षेत्र से निकल कर सामने आया है। जहां एक युवती और एक किशोरी की बेरहमी से हत्या कर दी गयी। अब क्षत-विक्षत हालत में दोनों का शव बरामद किया गया है।
दरअसल, सुपौल में महिला का शव दो बोरियों में कई हिस्सों में बरामद हुआ। इस शव का सिर गायब है। वहीं किशनगंज में एक किशोरी का शव बरामद किया गया। किशोरी के शरीर पर धारदार हथियार से कई दफे वार के निशान मिले हैं। इतना ही नहीं हत्यारों ने उसकी आंखें बाहर निकाल दी है। अब दोनों शव को पुलिस ने बरामद कर लिया है।
वहीं, सुपौल के नदी थाना क्षेत्र अंतर्गत कदमाहा पंचायत के वार्ड नंबर 11 स्थित परड़ी गांव में बिहुल नदी किनारे एक युवती का शव बरामद किया गया। युवती का शव दो बोरियों में बंद मिला। युवती के शरीर के पांच टुकड़े कर दिए गए थे और बोरे में बंद करके नदी किनारे फेंक दिया गया था। जब ग्रामीणों को तेज दुर्गंध आने लगी तो वहां भीड़ लगी। बोरियों में शव के टुकड़े मिले तो पुलिस को इसकी सूचना दी गयी।
इस घटना के बाद नदी थानाध्यक्ष अमित कुमार टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। लगभग 100 मीटर के दायरे में दो अलग-अलग बोरियों से शव के कई टुकड़े पुलिस को मिले। शव जिस तरह से फूल चुका था उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि करीब सप्ताह भर पहले हत्या की गयी होगी। वहीं पुलिस अब शव के सिर की तलाश कर रही है और आसपास के क्षेत्रों में गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाल रही है।