पहले ही मैच में मचाया धमाल… 22 साल के कॉनली की पारी देख चहल भी बोले– ये बनेगा IPL 2026 का सबसे बड़ा स्टार! पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुक हनुमान जयंती पर बस ये एक चौपाई बदल सकती है किस्मत… मिलेगा बल, बुद्धि और दूर होंगे कष्ट नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस 20 लाख के विवाद में खून… दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, शूटर्स के सहारे रची गई साजिश ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित जेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौता अस्पताल में फिर दिखी लापरवाही… निरीक्षण में डॉक्टर गायब, भड़के विधायक बोले– अब होगी सख्त कार्रवाई
01-Dec-2020 12:32 PM
By PRIYARANJAN SINGH
SUPAUL: बिहार पुलिस के दारोगा ड्यूटी से अधिक अय्याशी में जुटे रहते हैं. कई मामले पहले ही सामने आ चुके हैं, लेकिन एक और इसका ताजा मामला सुपौल से आया है. दारोगा ड्यूटी छोड़ अय्याशी कर रहे था. इस दौरान ही ग्रामीणों ने पकड़ा और जमकर पिटाई कर दी. यह घटना भीमपुर थाना के जीवछपुर गांव की है.
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि भीमपुर थाना में पदस्थापित अय्याश दारोगा संजय कुमार देर रात थाना क्षेत्र के जीवछपुर गांव में एक महिला के साथ रंगरेलियां मना रहा था. इस दौरान ही ग्रामीणों ने पकड़ लिया.
बंधक बनाकर पीटा
इसके बाद दारोगा को ग्रामीणों ने बंधक बनाकर पीटा. मारते-मारते दारोगा का मुंहफोड़ दिया. इस यही नहीं दारोगा का पिस्टल भी छिन लिया है. ग्रामीणों में इतना गुस्सा था कि छोटे बच्चे से लेकर बड़े तक डंडे से पिटाई करते रहे. घंटों बंधक बनाए रखा. इसकी सूचना जब पुलिस को मिली तो हड़कंप मच गया.
एसपी ने किया सस्पेंड
इस घटना का वीडियो वायरल हो गया है. जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. एसपी ने आरोपी दारोगा को सस्पेंड कर दिया है. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.