ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / bihar / सृजन घोटाला: CBI अदालत में ट्रायल शुरू, 1900 करोड़ है घोटाले की राशि,...

सृजन घोटाला: CBI अदालत में ट्रायल शुरू, 1900 करोड़ है घोटाले की राशि, बैंक ऑफ बड़ौदा पर ढाई करोड़ का फाइन

20-Nov-2019 09:19 AM

PATNA: बिहार के बहुचर्चित सृजन घोटाला केस में सीबीआई की विशेष अदालत में ट्रायल शुरू हो गया है. सृजन घोटाला मामले में सीबीआई ने 14 प्राथमिकियां दर्ज की हैं और 24 अभियुक्त बनाये गये हैं. इनमें से एक को छोड़कर बाकि सभी अभियुक्त जेल में बंद हैं. 


इस मामले में सीबीआई अब तक 24 अभियुक्तों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल कर चुकी है. चार्जशीट के अनुसार घोटाले की रकम 1900 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान है. वहीं इस मामले में सरकारी खाते के नाम से काटे गये चेक को सृजन समिति के खाते से अवैध रूप से सरकारी खाते में राशि जमा करने के मामले में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानि आरबीआई ने पहली बार कार्रवाई की है.


बैंकिग क्षेत्र के नियामक आरबीआई के नियमों के उल्लंघन के मामले में बैंक ऑफ बड़ौदा पर 2.50 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है. इसके अलावा नियामक ने कोणार्क अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक पर 4 लाख रुपये का फाइन लगाया है. आरबीआई के द्वारा फाइन लगाये जाने को लेकर बैंक ऑफ बड़ौदा ने मंगलवार को शेयर बाजार को सूचना दी.