ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime: खेत में खड़ी बाइक से खुला राज… कुछ कदम आगे मिला युवक का शव, गला रेतकर हत्या से दहशत Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें.... रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे “क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी UPSC 2025 में बदला ट्रेंड: इंटरव्यू में पीछे रहने के बावजूद OBC ने फाइनल मेरिट में EWS को छोड़ा पीछे, जानिए रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहत BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप

Home / bihar / सोशल मीडिया ने फिर से दिखाया अपना कमाल, 9 साल के सुनील को...

सोशल मीडिया ने फिर से दिखाया अपना कमाल, 9 साल के सुनील को किया फेमस, देखिये वीडियो

13-Feb-2020 08:11 PM

By DEEPAK

BAGHA: ये कहावत तो जरुर सुनी होगी अपने की जिंदगी चाहे कितने भी इम्तेहान लेले लेकिन होता वही है जो किस्मत को मंजूर हो , ऐसा ही हुआ 9 साल एक बच्चे के साथ  जिसकी जिंदगी एक फेसबुक पोस्ट ने पूरी तरह से बदल दी. बता दें की सुनील बिहार के एक छोटे से शहर बगहा का रहने वाला है और उसकी उम्र केवल 9 साल ही है मात्र 9 साल की उम्र में सुनील पुरे परिवार भरण पोषण करता था. 


दरअसल सुनील के पिता मुखिया राजन की 5 महीने पहले मौत हो गई थी. सुनील के पिता परिवार का एकमात्र  कमाने वाला सदस्य था और उनके कंधों पर 5 बच्चों ,पत्नी एवं उसके वृद्ध मां देखभाल की जिम्मेदारी थी. जाहिर है पिता के निधन के बाद परिवार चलाने की जिम्मेदारी 9 साल के सुनील पर आ गया. जिसके बाद सुनील पिता की तरह ही स्टेशन पर पकौड़ी का ठेला लगाकर पकौड़ी बेचने लगा. 



 इसी बीच किसी व्यक्ति ने फेसबुक पर 9 साल के बच्चे की पकौड़ी बेचने की तस्वीर पोस्ट कर दी . जिसके बात इस मासूम की पकौड़ी बेचते हुए वाली तस्वीर लाखों लोगों तक पहुच गई. जीसके बाद तो मदद के लिए अनगिनत हाथ बढ़ने लगे. किसी ने उसके शिक्षा की जिम्मेदारी संभाली तो किसी ने उसके परिवार के भरण-पोषण करने की.



कहते हैं कि मेहनत करने वालों का साथ ईश्वर भी देते हैंं. ठीक ऐसा ही हुआ अनाथ सुनील के साथ. 25 जनवरी को सुनील को लेकर किए गए फेसबुक पोस्ट ने उसकी जिंदगी बदल दी है. कल तक पकौड़ी बेच रहे 9 साल का सुनील फिर से चौथी कक्षा में पढ़ाई करने लगा है.


 

सोशल मीडिया से संबंधित तमाम नकारात्मक खबरों के बीच इसका सकारात्मक प्रयोग भी हो सकता है, जरूरत है सोशल मीडिया के नकारात्मक तथ्यों को नजरअंदाज कर ऐसे ही लाचार और बेबसों की आगे भी मदद की की जाने की .