ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / bihar / siwan / सिवान में बड़ा हादसा: पथ निर्माण विभाग की गाड़ी ने 10 लोगों को...

सिवान में बड़ा हादसा: पथ निर्माण विभाग की गाड़ी ने 10 लोगों को रौंदा, हालत गंभीर

प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सिवान आए हुए थे लेकिन उनके पहुंचने से पहले पथ निर्माण विभाग की गाड़ी ने 10 लोगों को कुचल दिया। रॉन्ग साइड जाकर 5 बाइक सवार को बोलेरो ने रौंद दिया। सभी की हालत गंभीर बतायी जा रही है।

07-Jan-2025 10:32 PM

By First Bihar

SIWAN ACCIDENT: बिहार के सिवान जिले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन से ठीक पहले एक बड़ा हादसा हो गया। दरौंदा थाना क्षेत्र के सिरसिया गाँव के पास पथ निर्माण विभाग की एक गाड़ी ने रॉन्ग साइड से आकर पाँच बाइक सवारों को रौंद दिया। 5 बाइक पर सवार 10 लोग बुरी तरह घायल हो गए।


बताया जा रहा है कि पथ निर्माण विभाग की गाड़ी पेट्रोलिंग कर रही थी, तभी उसने रॉन्ग साइड से आकर पाँच बाइक सवारों को कुचल दिया। इस घटना में कुल पाँच लोगों के पैर टूटने की खबर है, जिनकी पहचान गोरख बिंद, ममता देवी, रोशन बिंद, विनोद बिंद, निशा कुमारी और करण बिंद के रूप में हुई है। अन्य घायलों को मामूली चोटें आई हैं।


घायल विनोद बिंद ने बताया कि वे सिवान शहर के मखदूम सराय मोहल्ले में रहते हैं और फेरी का काम करते हैं। वे सभी बाइक से अपने घर, भोजपुर थाना क्षेत्र के बिहिया कल्याणपुर जा रहे थे, तभी रॉन्ग साइड से आ रही पथ निर्माण विभाग की गाड़ी ने उन्हें कुचल दिया। विनोद बिंद ने बताया कि "रॉन्ग साइड में आकर पथ निर्माण विभाग की गाड़ी ने हम सभी को रौंद दिया, जिससे हम लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। पाँच लोगों का पैर टूट गया है और तीन लोगों को मामूली चोट लगी है।"


घटना के बाद दरौंदा थाना प्रभारी छोटन कुमार मौके पर पहुँचे और बताया कि एक बोलेरो गाड़ी से दुर्घटना हुई है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मामले की जाँच की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि पथ निर्माण विभाग की गाड़ी से सड़क हादसा हुआ है और घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।