बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई रामनवमी पर आया बड़ा अपडेट: इस दिन दिखेगी ‘रामायण’ की दूसरी झलक, आ गई रिलीज़ डेट Bihar News : रामनवमी पर बड़ा हादसा, गंगा में नहाने गए परिवार पर टूटा कहर; बच्ची की मौत Bihar News: छुट्टी पर आए CRPF जवान की पटना में मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ गेमिंग ऐप के जरिए करोड़ों की ठगी का खुलासा: 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार, दुबई-नेपाल तक फैला नेटवर्क महानवमी के दिन मातम में बदली खुशियां: भाई को बचाने उतरीं दो बहनें भी डूबीं, छपरा में 3 बच्चों की दर्दनाक मौत PM Modi : ईरान संकट पर पीएम मोदी की बड़ी बैठक, आज शाम 6 बजे CM नीतीश कुमार होंगे शामिल
07-Feb-2026 08:37 PM
By First Bihar
SIWAN: प्राइवेट कोचिंग चलाने वाले सरकारी टीचर पर नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश करने का आरोप लगा है। शिक्षक की इस करतूत की सजा आक्रोशित लोगों ने मुंह काला कर जूते का माला पहनाकर पूरे बाजार में घुमाकर दी। यही नहीं सिर का मुंडन भी करा दिया गया। मामला सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र का है। इसकी चर्चा अब पूरे इलाके में हो रही है।
मामला सामने आने के बाद छात्रा के पिता ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराया और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने त्वरीत कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार किया और आगे की कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को जेल भेज दिया है। बताया जाता है कि आरोपी सरकारी शिक्षक उत्क्रमित मध्य विद्यालय में तैनात हैं। स्कूल में पढ़ाने के साथ-साथ वो प्राइवेट कोचिंग भी चलाते हैं।
पीड़ित छात्रा भी उनके कोचिंग में पढ़ने जाती थी। आज शनिवार की सुबह 5 बजे छात्रा क्लास करने के लिए कोचिंग गई थी। जब वह घर पहुंची तो परिजनों को घटना की जानकारी दी। पीड़ित छात्रा ने परिजनों को बताया कि पिछले 3 दिन से शिक्षक रेप की कोशिश कर रहा था और वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा था। बेटी की बातें सुनकर पिता आगबबूला हो गये और थाने में जाकर आरोपी शिक्षक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी।
लेकिन यह बात इलाके में आग की तरह फैल गयी। आक्रोशित लोगों ने आरोपी शिक्षक को धड़ दबोचा और उसके कपड़े फाड़ डाले। यही नहीं मुंह पर कालिख पोत कर गले में जूतों का माला पहनाकर और मुंडन करके पूरे बाजार में घूमाया गया। जिसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को जेल भेज आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।