ब्रेकिंग न्यूज़

पैसे के विवाद में रिटायर्ड फौजी ने किया जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे बाप-बेटे मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 27 लाख की लूट और पॉक्सो एक्ट में वांटेड टॉप-10 अपराधी 'राजा' गिरफ्तार फार्मर रजिस्ट्री अभियान में ऐतिहासिक उपलब्धि, 50% लक्ष्य पार; दूसरी किस्त में मिलेंगे 450 करोड़ रुपये नीट छात्रा मौत मामले में CBI की एंट्री, पटना के शंभू हॉस्टल पहुंची जांच टीम Bihar News: दर्दनाक सड़क हादसे में बाप-बेटा समेत तीन लोगों की मौत, बेकाबू ट्रक और टोटो की हुई जोरदार टक्कर Bihar News: दर्दनाक सड़क हादसे में बाप-बेटा समेत तीन लोगों की मौत, बेकाबू ट्रक और टोटो की हुई जोरदार टक्कर मधुबनी में ड्यूटी के दौरान डायल 112 पर तैनात होमगार्ड जवान की हार्ट अटैक से मौत, परिजनों में मचा कोहराम BIHAR CRIME NEWS: बिहार में सड़क हादसे के बाद हिंसक झड़प, दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट; आधा दर्जन लोग घायल Bihar News: रेलवे जंक्शन पर लगे LED स्क्रीन से अचानक बजने लगा अश्लील गाना, देखकर हैरान रह गए यात्री; रेल प्रबंधन पर उठे सवाल Bihar News: रेलवे जंक्शन पर लगे LED स्क्रीन से अचानक बजने लगा अश्लील गाना, देखकर हैरान रह गए यात्री; रेल प्रबंधन पर उठे सवाल

Bihar News: रेलवे जंक्शन पर लगे LED स्क्रीन से अचानक बजने लगा अश्लील गाना, देखकर हैरान रह गए यात्री; रेल प्रबंधन पर उठे सवाल

Bihar News: सीवान जंक्शन पर सूचना स्क्रीन पर अचानक तेज आवाज में भोजपुरी गाना बजने से यात्री असहज, वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे प्रशासन पर उठे सवाल।

Bihar News

14-Feb-2026 03:08 PM

By FIRST BIHAR

Bihar News: सीवान जंक्शन पर उस समय असहज स्थिति बन गई, जब प्लेटफॉर्म पर यात्रियों को सूचना देने के लिए लगाए गए एलईडी स्क्रीन पर अचानक तेज आवाज में अश्लील भोजपुरी गाना चलने लगा। घटना के दौरान प्लेटफॉर्म संख्या-1 सहित अन्य प्लेटफॉर्म पर बड़ी संख्या में यात्री मौजूद थे। महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। अचानक फुल साउंड में गाना बजने से यात्री हैरान रह गए और कई लोगों ने असहजता महसूस की।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्टेशन परिसर में लगे सभी स्क्रीन पर एक साथ भोजपुरी गाना चलने लगा। सामान्यतः इन स्क्रीन का उपयोग ट्रेन संबंधी जानकारी, सुरक्षा संदेश और विज्ञापन प्रसारित करने के लिए किया जाता है। लेकिन अचानक गाना बजने से यात्रियों के बीच नाराजगी फैल गई। कुछ यात्रियों ने घटना का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।


यात्रियों का कहना है कि रेलवे स्टेशन एक सार्वजनिक स्थल है, जहां इस तरह की लापरवाही उचित नहीं है। यदि यह तकनीकी खराबी थी, तो इसे तुरंत ठीक किया जाना चाहिए था। हालांकि, काफी देर तक गाना बजता रहा और प्रशासन को इसकी जानकारी नहीं हुई। गाना समाप्त होने के बाद ही स्क्रीन पर दोबारा विज्ञापन और अन्य संदेश प्रसारित होने लगे।


मामले में आरपीएफ इंस्पेक्टर सुभाष चन्द्र यादव से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। स्टेशन सुपरिटेंडेंट मुकेश कुमार सिंह ने कहा कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। घटना के बाद यात्रियों ने स्टेशन पर स्क्रीन संचालन और निगरानी व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। अब देखना होगा कि रेलवे प्रशासन जांच कर जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई करता है।